आमिर खान के भांजे और बॉलीवुड एक्टर इमरान खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। एक्टर की एक्स वाइफ अवंतिका मलिक ने सालों बाद तलाक पर अपना दर्द बयां किया है। अवंतिका ने इंटरव्यू में अपने तलाक पर बात करते हुए अपने इमोशन्स बताए हैं। उन्होंने कहा कि वो मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल और दर्द भरा दौर था। अवंतिका ने नयनदीप रक्षित को दिए इंटरव्यू में आगे बताया कि उस समय मैं बहुत डरी हुई थी। मुझे लगता था कि मैं खुद को संभाल नहीं पाऊंगी। मेरे मन में सुसाइड के विचार आते थे। वहीं एक्ट्रेस ने आगे कहा कि एक्टर ने तलाक के बाद ये सुनिश्चित किया कि उनकी बेटी को मां और पिता का प्यार मिले। हम आमतौर पर बात नहीं करते हैं लेकिन हम एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। बता दें इमरान और अवंतिका ने साल 2019 में तलाक ले लिया था। वहीं अवंतिका ने पहली बार इस पर बात की है। जबकि इमरान खान कई बार अपने तलाक पर बात कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: ‘चाची 420’ से ‘इंडियन’ तक, ‘ठग लाइफ’ से पहले इन फिल्मों में भी कमल हासन के अनोखे किरदार
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.