---विज्ञापन---

Asha Bhosle की अंतिम यात्रा, आखिरी दर्शन के लिए उमड़ी फिल्मी सितारों की भीड़

Asha Bhosle Last Rites: दिग्गज सिंगर आशा भोसले की अंतिम यात्रा में फिल्मी सितारों की भीड़ उमड़ पड़ी. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Apr 13, 2026 16:19
Share :

Asha Bhosle’s Last Rites: बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा. इससे पहले मुंबई के कासा ग्रांडे टावर ए, सेनापति बापट मार्ग, लोअर परेल में उनका अंतिम दर्शन रखा गया था, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा निकाली गई. जानकारी के अनुसार, आज यानी सोमवार 13 अप्रैल को आशा भोसले का मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाना है. उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए बॉलीवुड से लेकर राजनेता और खिलाड़ी तक आए थे. अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली आशा ताई के जाने से हर कोई टूट सा गया है.

आशा ताई के अंतिम दर्शन करने के लिए भारी संख्या में बॉलीवुड सितारे उनके लोअर परेल वाले घर कासा ग्रांडे में पहुंचे, जहां उन्होंने आशा भोसले के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी. आशा भोसले के निधन के बाद बॉलीवुड से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री तक में मातम पसरा हुआ है. तमाम बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए आशा भोसले को भावनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Apr 13, 2026 04:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.