Actress Breaks Silence On Secret Marriage Rumors: तमिल सुपरस्टार विजय थलापति की पत्नी संगीता ने जब से तलाक मांगा है. उसके बाद से ही विजय थलापति और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर छा गईं. हद तो तब हो गई जब सोशल मीडिया पर ये दावा किया जाने लगा कि एक्ट्रेस ने किसी बिजनेसमैन से सीक्रेटली शादी कर ली है और फिल्मों से दूरी बना ली है. इन सभी अफवाहों और हेटर्स को अब तृषा ने मुंहतोड़ जवाब दिया है.
तृषा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए हेटर्स को जमकर लताड़ा और पोस्ट में लिखा, ‘लगता है मैंने फिल्में छोड़ दी है। एक अमीर बिजनेसमैन से शादी कर ली है और मैं चार बच्चों की परवरिश कर रही हूं जो कल 2 साल के हो गए। क्या मुझे कुछ और जोड़ना चाहिए या आज के लिए मनगढ़ंत कहानियों का कोटा पूरा हो गया है’ एक्ट्रेस की इस पोस्ट के बाद यह साफ हो गया है कि उनकी शादी नहीं हुई है. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…