Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही नहीं जानती कौन हैं अंगद बेदी, कभी एक दूसरे को कर चुके हैं डेट

नोरा फतेही के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर है। हाल ही में सत्यमेव जयते में नोरा ने दिलबर गाने से आग लगाई है। इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे है। साथ ही गाने के नाम रिकॉर्ड भी है। इस गाने को गजब पसंद किया जा रहा है। अब ये तो सब जानते […]

नोरा फतेही के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर है। हाल ही में सत्यमेव जयते में नोरा ने दिलबर गाने से आग लगाई है। इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे है। साथ ही गाने के नाम रिकॉर्ड भी है। इस गाने को गजब पसंद किया जा रहा है। अब ये तो सब जानते ही हैं कि नोरा फतेही कभी नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी के प्यार में पागल थीं। बीते दिनों ही नेहा ने एक प्राइवेट सेरेमनी में एक्टर अंगद बेदी से शादी कर ली थी। लेकिन हाल ही में नोरा फतेही ने ऐसा किया जिसे देख और सुन आप भी हैरानी में पड़ जाएंगे। दरअसल नेहा से पहले अंगद बेदी नोरा फतेही को डेट कर रहे थे। लेकिन जैसे ही अंगद और नेहा की नजदीकियां बढ़ी तो नोरा से उनका ब्रेकअप हो गया। 

हाल ही में एक रिपोर्टर ने जब नोरा फतेही से पूछा कि क्या वो हाल ही में हुई अंगद बेदी और नेहा धूपिया को शादी के लिए बधाई देना चाहती हैं तो इस पर नोरा ने  कहा कि, ‘कौन है अंगद, मुझे पता ही नहीं है कि अंगद बेदी कौन है।’ इसके साथ ही नोरा ने कहा कि, मैं नहीं जानती कि अंगद बेदी कौन है। मैने उन्हें कभी डेट नहीं किया है। अब नोरा के जवाब सभी को हैरानी में डाल गया। बताया जाता है कि नेहा धूपिया की वजह से ही अंगद औऱ नोरा का ब्रेकअप हुआ है। फिलहाल जो भी है अंगद और नेहा एक हो चुके हैं। वहीं नोरा भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं।

First published on: Jul 18, 2018 04:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.