---विज्ञापन---

राखी सावंत गिरफ्तार, जा सकती हैं जेल

नई दिल्ली (4 अप्रैल): अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत को पंजाब पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। लुधियाना की एक अदालत ने महर्षि वाल्मिकी के खिलाफ एक टीवी शो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में राखी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था। हालांकि राखी सावंत […]

नई दिल्ली (4 अप्रैल): अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत को पंजाब पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। लुधियाना की एक अदालत ने महर्षि वाल्मिकी के खिलाफ एक टीवी शो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में राखी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था। हालांकि राखी सावंत का कहना है कि वो सरेंडर कर रही हैं और मामला खत्म करने के लिए लुधियाना जा रही हैं। पंजाब की लुधियाना पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया था कि राखी सावंत ने पिछले वर्ष एक निजी टीवी चैनल पर कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मिकी के खिलाफ टिप्पणी करके वाल्मिकी समुदाय की भावनाओं को आहत किया था। इस प्राथमिकी के आधार पर 9 मार्च को गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ। शिकायत करने वाले का कहना है, ऐसा करके अभिनेत्री ने महर्षि के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है।

First published on: Apr 04, 2017 08:10 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.