---विज्ञापन---

राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई ( 3 अप्रैल ): बाॅलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत मुश्किल में पड़ गई हैं। लुधियाना की एक अदालत ने ड्रामा क्वीन राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह गिरफ्तारी वारंट महर्षि वाल्मिकी के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिपपणी करने के मामले में जारी किया गया है। पुलिस ने जानकारी दी कि शिकायत दर्ज […]

मुंबई ( 3 अप्रैल ): बाॅलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत मुश्किल में पड़ गई हैं। लुधियाना की एक अदालत ने ड्रामा क्वीन राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह गिरफ्तारी वारंट महर्षि वाल्मिकी के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिपपणी करने के मामले में जारी किया गया है। पुलिस ने जानकारी दी कि शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया है कि राखी ने पिछले वर्ष एक निजी टीवी चैनल पर कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मिकी के खिलाफ टिप्पणी करके वाल्मिकी समुदाय की भावनाओं को आहत किया। इस प्राथमिकी के आधार पर 9 मार्च को गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ। शिकायत करने वाले का कहना है, ऐसा करके अभिनेत्री ने महर्षि के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। पुलिस के मुताबिक लुधियाना पुलिस का दो सदस्यीय दल गिरफ्तारी वारंट के साथ मुंबई रवाना हो गया है। अदालत की ओर से बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद राखी 9 मार्च को हुई मामले की सुनवाई में पेश नहीं हुई थीं। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 10 अप्रैल तय की है। ये पहली बार नहीं है जब राखी सावंत विवादों में फंसी हैं। इससे पहले भी सलमान खान, करण जौहर और कई संवेदनशील मुद्दों पर राखी के बयानों ने लोगों को हैरत में डाल दिया था।

First published on: Apr 03, 2017 03:32 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.