---विज्ञापन---

मुझे प्रियंका चोपड़ा समझना विदेशी मीडिया की अज्ञानता और नस्लवादी सोच है-दीपिका

मुंबई ( 6 मई ) विदेशी मीडिया ने दीपिका को प्रियंका समझ लिया और ये बात दीपिका को बुरी लगी। इस मसले पर दीपिका ने रखी है अपनी बात। दीपिका पादुकोण ने कहा है, ‘जब विदेशी मीडिया उनको गलती से प्रियंका चोपड़ा समझ लेता है तो उनका रवैया ना सिर्फ उनकी अज्ञानता बल्कि नस्लवाद को […]

मुंबई ( 6 मई ) विदेशी मीडिया ने दीपिका को प्रियंका समझ लिया और ये बात दीपिका को बुरी लगी। इस मसले पर दीपिका ने रखी है अपनी बात। दीपिका पादुकोण ने कहा है, ‘जब विदेशी मीडिया उनको गलती से प्रियंका चोपड़ा समझ लेता है तो उनका रवैया ना सिर्फ उनकी अज्ञानता बल्कि नस्लवाद को भी दशार्ता है। ये गलत बात है और इस पर सबको बुरा लगना चाहिए। एक रंग के दो लोग एक नहीं हो सकते। भारतवासी होने के नाते आपको उन्हें इस बारे में बताना चाहिए ना कि उनका उत्साह बढ़ाना चाहिए यह भारत की मीडिया का भी फर्ज बनता है कि इस बात को बढ़ावा देने और लगातार खबर बनाने की बजाय उन लोगों को एजुकेट किया जाए ।’ दीपिका पादुकोण को प्रियंका समझा गया तो ये बात उन्हें अच्छी नहीं लगी  और इंडियन मीडिया इस मसले पर जब बार बार सवाल कर रहा है तो भी दीपिका को बुरा लगा। एक ब्रांड के प्रमोशन पर आई दीपिका ने इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा। हाल ही में प्रियंका ने भी इस पर बात की थी। उन्होंने कहा, दीपिका को मुझे समझ लेना ठीक नहीं है। मुझे लगता है कि मैं सबसे ज्यादा पॉपुलर ब्राउन फेस हूं जिसे सभी जानते हैं। हर ब्राउन लड़की एक जैसी नहीं दिखती। इसमें गलती ना करें। यह ठीक नहीं था वह भारत की एक बड़ी स्टार हैं। हुआ यूं था कि इसी साल मार्च में दीपिका पादुकोण एक ईवेन्ट को अटेन्ड करने लॉस एंजेलिस गईं थीं। दीपिका जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकलीं वहां मौजूद कुछ रिपोर्टर्स ने उन्हें प्रियंका कहकर बुलाना शुरू कर दिया । विदेशी रिपोर्टर के मुंह से अपने लिए प्रियंका का नाम सुनकर दीपिका को बुरा लगा। उस वक्त वो चुपचाप अपनी कार में बैठीं और वहां से रवाना हो गईं लेकिन इस घटना को लेकर तब से लोग तमाम बातें कर रहे हैं।

First published on: May 06, 2017 12:58 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.