---विज्ञापन---

‘महाभारत’ पर दिए बयान को लेकर फंसे कमल हासन, समन जारी

मुंबई (21 अप्रैल): अभिनेता कमल हासन की मुश्किलें बढ़ सकती है। तमिलनाडु की वेल्लोर कोर्ट ने कमल हासन को समन भेजा है। कोर्ट ने कमल हासन के ये समन ‘महाभारत’ पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में भेजा है। कोर्ट ने उन्हें 5 मई को पेश होने का आदेश जारी किया है। आपको बता दें […]

श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने ग्लैमरस लुक से इन्टरनेट वर्ल्ड में तहलका मचा देती हैं।एक्ट्रेस की कुछ पिक्चर्स स

मुंबई (21 अप्रैल): अभिनेता कमल हासन की मुश्किलें बढ़ सकती है। तमिलनाडु की वेल्लोर कोर्ट ने कमल हासन को समन भेजा है। कोर्ट ने कमल हासन के ये समन ‘महाभारत’ पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में भेजा है। कोर्ट ने उन्हें 5 मई को पेश होने का आदेश जारी किया है। आपको बता दें कि हासन ने 12 मार्च को एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि भारतीय एक किताब (महाभारत) को बहुत इज्जत देते हैं जिसमें यह साफ जाहिर है कि जुए के चक्कर में एक महिला को दांव कर लगा दिया गया था। उनके इस बयान के बाद संगठन हिंदू मक्काल काची ने उनके खिलाफ 15 मार्च को चेन्नै पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही उन्होंने इंटरव्यू में कहा था इस किताब को बहुत इज्जत दी जाती है जो पुरुषों के इर्द-गिर्द घूमती है और एक महिला को दांव पर लगा दिया जाता है जैसे वह कोई वस्तु हो। एचएमके के अध्यक्ष अर्जुन संपत ने कहा है क्या वह इतनी शर्मनाक टिप्पणी इस्लाम, कुरान, ईसाई धर्म या बाइबिल पर कर सकते हैं। दक्षिण भारत के एक हिंदू संगठन ‘हिंदू मक्कल कच्ची’ ने कमल हासन के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। मार्च में तमिलनाडु के कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। हिन्दू सणगाथान का कहना है कि कमल हासन ने हिन्दू धर्म का अपमान किया है।

First published on: Apr 21, 2017 10:52 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.