---विज्ञापन---

पृथ्वी राज कपूर की पुण्यतिथि पर देखिए कपूर खानदान का अलबम

    दिल्ली ( 29 मई )  आज है पृथ्वी राज कपूर की पुण्य़तिथि। 29 मई 1972 को उनका स्वर्गवास हो गया था।  कडक़ आवाज, रौबदार भाव भंगिमाओं और दमदार अभिनय के बल पर लगभग चार दशकों  तक उन्होंने सिनेमा में काम किया। पृथ्वी राज कपूर के तीनों बेटे हिंदी सिनेमा में एक्टर बने और […]

    दिल्ली ( 29 मई )  आज है पृथ्वी राज कपूर की पुण्य़तिथि। 29 मई 1972 को उनका स्वर्गवास हो गया था।  कडक़ आवाज, रौबदार भाव भंगिमाओं और दमदार अभिनय के बल पर लगभग चार दशकों  तक उन्होंने सिनेमा में काम किया। पृथ्वी राज कपूर के तीनों बेटे हिंदी सिनेमा में एक्टर बने और कपूर खानदान का दबदबा बॉलीवुड में बढ़ता गया। कपूर परिवार भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा परिवार है। अभिनय तो इस खानदान के खून में ही है। यही कारण है कि ये परिवार भारतीय सिनेमा के शुरुआती दशक से लेकर अब तक सक्रिय है। पृथ्वीराज के बेटे राज कपूर ने कपूर खानदान की विरासत को आगे बढ़ाया और सिनेमा के क्षेत्र में ही अपना योगदान दिया। राज कपूर ने हिन्दी सिनेमा को ऐसी शानदार फिल्में दीं, जिन्होंने सिनेमा को एक इंडस्ट्री में बदल दिया। ‘आवारा’, ‘मेरा नाम जोकर’ और ‘श्री 420’ उनकी ऐसी ही चर्चित फिल्मों में से हैं। राज कपूर की शादी कृष्णा कपूर के साथ हुई थी। स्व. पृथ्वीराज कपूर से लेकर यूथ आइकॉन रणबीर कपूर तक, कपूर परिवार ने कभी भी अपना रुतबा कम नहीं होने दिया है। पृथ्वीराज कपूर ने देश की पहली बोलती फिल्म ‘आलमआरा’ में काम किया था।   आपको जानकर हैरानी होगी कि कपूर खानदान की जड़ें विभाजन के बाद बने भारत के किसी शहर से नहीं, बल्कि पाकिस्तान के पेशावर से जुड़ी हुई हैं। रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर राज कपूर के ही बेटे हैं। इनके अलावा राज कपूर की दो बेटियां भी हैं। रीमा जैन और रितु नंदा। कृष्णा कपूर इस समय कपूर खानदार की सबसे सीनियर मेंबर हैं जो कभी-कभार सोशल इवेंट्स में नजर आ जाती हैं।   इस पूरे खानदान में सिर्फ हिंदू ही नहीं, जैन, मुस्लिम और क्रिश्चियन समुदाय के लोग भी शामिल हैं। गौरतलब है कि शशि कपूर की शादी इंग्लिश एक्ट्रेस जेनिफर केंडल के साथ हुई थी। उनकी भतीजी रीमा कपूर की शादी मोहन जैन से हुई है और करीना कपूर की शादी सैफ अली खान से हुई है।   जमाने से ही कपूर फैमिली बॉलीवुड में छाया हुआ है। इस खानदान की चार पीढ़िया बॉलीवुड पर कर चुकी है राज। कपूर खानदान एक साथ जब जुट जाता है तो वहां स्टार्स का मेला लग जाता है। हर साल कपूर परिवार के लोग बर्थडे या फिर  क्रिसमस लंच पर जुटते और पूरा एक हॉल भर जाता है । वैसे रणधीर की शराब पीने की लत और बेटियों को बॉलीवुड में हीरोइन बनाने के चलते बबिता उनसे अलग रहने लगी थीं और अपनी दोनों बेटियों का पालन-पोषण उन्होंने खुद ही किया।   रणधीर कपूर ने भी कपूर परिवार को बॉलीवुड में स्थापित रखने का पूरा प्रयास किया। उन्होंने ‘जीत’, ‘कल आज और कल’ और ‘हीरालाल पन्नालाल’ जैसी कई उल्लेखनीय फिल्मों में काम किया है। वे पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘रमैय्या वस्तावैय्या’ में नजर आए थे। रणधीर की शादी बबिता कपूर से हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं- करीना कपूर और करिश्मा कपूर।   अपने पिता और भाइयों की तरह ऋषि कपूर ने भी फिल्म इंडस्ट्री में ही अपना करियर बनाया और लोगों के दिलों की धड़कन बन गए। ऋषि कपूर ने फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में एक चाइल्ड आर्टिस्ट का किरदार निभाया था और तब से लेकर अब तक वो सिनेमा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। करिश्मा कपूर और करीना कपूर से पहले संजना कपूर ने ब़ॉलीवुड में कदम रखा था, संजना शशि कपूर की बेटी है और इन दिनों पृथ्वी थियेटर से जुड़ी है। करिश्मा कपूर ने भी करीब 15 सालों तक बॉलीवुड में काम किया और अपने परिवार के मान को बढ़ाया।  उनकी पहली फिल्म ‘प्रेम कैदी’ थी जो 1991 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई सफल फिल्मों में काम किया। बाद में उन्होंने दिल्ली के व्यवसायी संजय कपूर से 2003 में शादी कर ली थी। हालांकि, इनका वैवाहिक जीवन कोई खास नहीं रहा। शादी के कुछ दिनों बाद ही संजय के साथ करिश्मा के रिश्ते में दरार आ गई थी। करिश्मा  का तलाक हो चुका है। करिश्मा के दो बच्चे है समायरा कपूर और किआन राज कपूर। करिश्मा की लेटेस्ट फिल्म 2012 में आई ‘डेंजरस इश्क’ थी जो बहुत ज्यादा सफल नहीं हुई। करिश्मा से भी ज्यादा बॉलीवुड में करीना सफल हुई। करीब 5 सालों तक वो बॉलीवुड की नंबर वन हीरोइन रही। करीना ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत जे.पी. दत्ता की फिल्म ‘रिफ्यूजी'( 2002) से की थी।  करीना ने सैफ अली खान के साथ शादी की । और वो एक बेटे की मां बन चुकी है। तैमूर अली खान भी कपूर खानदान का हिस्सा बन चुके हैं।   रणबीर कपूर पिछले 10 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में कपूर खानदान की लिगेसी को आगे बढ़ा रहे हैं। रणबीर फिलहाल इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। रॉकस्टार, बर्फी, ये जवानी है दीवानी, ऐ दिल है मुश्किल जैसी तमाम फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड का अगला किंग घोषित कर दिया है।          

First published on: May 29, 2017 01:31 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.