---विज्ञापन---

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने की प्रिया सचदेव संग तीसरी शादी

प्रिया की बहन चारू ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में प्रिया और संजय को साथ में शादी के बाद पोज देते देख सकते हैं। संजय ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहन रखा है और नई नवेली दुल्हन प्रिया तस्वीरों में नारंगी रंग की सलवार कमीज पहने नजर आ रही […]

प्रिया की बहन चारू ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में प्रिया और संजय को साथ में शादी के बाद पोज देते देख सकते हैं। संजय ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहन रखा है और नई नवेली दुल्हन प्रिया तस्वीरों में नारंगी रंग की सलवार कमीज पहने नजर आ रही है। खबरों के मुताबिक जल्द संयजय कपूर न्यूयॉर्क में रिसेप्शन पार्टी आयोजित करने जा रहे हैं। न्यूयॉर्क वह जगह है जहां यह दोनों लोग पहली बार मिले थे। इन दोनों ने एक दूसरे को तकरीबन 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया जिसके बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंध जाने का फैसला किया। आपको बता दें कि जिस दौरान करिश्मा कपूर के संजय से तलाक की खबरें आ रही थीं उस दौरान भी इन दोनों को अलग-अलग लोकेशन्स पर एक दूसरे से मिलते देखा गया था। संजय कपूर की ये तीसरी शादी है जबकि प्रिया की ये दूसरी शादी है। संजय और करिश्मा की 2003 में शादी हुई थी और पिछले ही साल ही दोनों का तलाक हुआ था। करिश्मा से संजय के दो बच्चे भी हैं जिनका नाम समायरा और किआन हैं। करिश्मा से पहले संजय नंदिता से शादी कर चुके हैं। नंदिता महतानी से उनकी शादी महज 2 साल ही चली थी। वहीं प्रिया की बात करें तो इससे पहले वह इंडो-अमेरिकन सिटीजन विक्रम चटवाल से वैवाहिक रिश्ते में थीं।

First published on: Apr 14, 2017 01:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.