Saturday, 28 March, 2026

---विज्ञापन---

पापा बन गए यूट्यूबर अनुराग डोभाल, पत्नी रितिका ने दिया बेटे को जन्म, फोटो वायरल

YouTuber Anurag Dobhal Becomes a Father: फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल के घर से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग अब पापा बन गए हैं.

YouTuber Anurag Dobhal Becomes a Father: पिछले एक महीने से अपने कार एक्सीडेंट को लेकर चर्चा रहे यूट्यूबर अनुराग डोभाल के घर से लंबे समय बाद एक खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, अस्पताल में इलाज करवा रहे अनुराग डोभाल अब पापा बन गए हैं. उनकी पत्नी रितिका ने एक बेटे को जन्म दिया है. इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है. इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे की एक तस्वीर भी शेयर की है, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

रितिका ने दिया बेटे को जन्म

‘बिग बॉस 17’ के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान के घर एक बेटे ने जन्म लिया है. इस बात की जानकारी खुद रितिका चौहान ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है. इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे की एक तस्वीर भी शेयर की है और ये भी बताया है कि उनकी जिंदगी में कब इस खुशी ने दस्तक दी.

---विज्ञापन---

राम नवमी पर मिला अनमोल उपहार

रितिका चौहान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बच्चे के पैरों की तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके बेटे के एक पैर पर अस्पताल की स्याही का नीला निशान लगा हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘राम नवमी के पवित्र और शुभ अवसर पर, भगवान ने हमें हमारा सबसे अनमोल उपहार दिया है, 27 मार्च 2026 को.’ इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग रितिका चौहान और अनुराग को बधाई दे रहे हैं.

यूट्यूबर अनुराग का एक्सीडेंट

कुछ हफ्ते पहले एक यूट्यूबर अनुराग का एक्सीडेंट हो गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्सीडेंट के बाद उनकी पत्नी उनसे मिलने अस्पताल गई थीं और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इससे पहले अनुराग ने एक वीडियो पोस्ट करके अपने परिवार और माता-पिता पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. इसी वीडियो में उन्होंने बताया कि दूसरों के बहकावे में आकर उनकी पत्नी रितिका भी उन्हें छोड़कर चली गई थी. अब उनके पास सिर्फ उनका बच्चा ही आखिरी सहारा है.

First published on: Mar 28, 2026 01:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.