Bollywood News In Hindi: इंडस्ट्री के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) आजकल टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। गौरतलब है कि उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े है। हाल ही में बॉलीवुड स्टार फिल्म शूटिंग के लिए हरियाणा में हैं इस दौरान उनके फैंस उनसे मिलने वहां पहुंच गए।
दरअसल, फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के बाद कार्तिक आर्यन की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है। हाल ही में एक्टर हरियाणा में शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। हालांकि एक्टर ने भी फैंस को निराश नहीं किया और उनसे मिलने वो गेट तक गए। कार्तिक आर्यन की यह सादगी फैंस का दिल जीत रही है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि बीते दिनों ऐसी खबरें आई थी कार्तिक आर्यन बहुत जल्द कबीर खान की फिल्म में नजर आएंगे। खबरों की माने तो इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आ सकती हैं।
एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन इनदिनों ‘शहजादा’ की शूटिंग में बिजी हैं। कार्तिक और कृति सेनन की यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन द्वारा किया जा रहा है। यह अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलो’ की रीमेक है। फैंस को बेसब्री से इंतजार है इस फिल्म का।