-विज्ञापन-

इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को लगी नशे की लत, कईयों का हो गया करियर बर्बाद !

मुंबई। कहते हैं बॉलीवुड की दुनिया जैसी बहार से नजर आती हैं अंदर से उतनी ही खोखली हैं। पर्दे पर दिखने वाले ये सुपरहिट सितारें असल जिंदगी में कई तरह के चीजों के आदी होते हैं जिसमे नशा भी शामिल है। इस चमचमाती दुनिया के सितारे अपनी बुलंदियों में कब नशे के आदि हो जाते है ये उनको भी नहीं मालूम होता और जब उनके होश संभलते हैं तब तक काफी देर हो जाती है। आज हम आपको ऐसी कई एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहें हैं जिनकी जिंदगी में शराब और सिगरेट एक अहम हिस्सा है। तो वहीं कुछ ऐसी भी हैं जिन्होंने इस नशे की लत को अब हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

करीना कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। कहा जाता है करीना कपूर अक्सर अपनी पार्टीज में शराब और सिगरेट का सेवन करती हैं। कई बार करीना की शेयर की गई तस्वीरों में शराब की बोलते भी दिखाई देती हैं।

अमीषा पटेल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अमीषा पटेल ने धमाकेदार एंट्री मारी थी। फिल्म कहो ना प्यार है बड़े पर्दे पर सुपरहिट हुई थी। जिसके बाद अमीषा पटेल रातोंरात स्टार बन गई थीं। लेकिन उनका फिल्मी करियर कुछ समय बाद ही डूब गया। जिसके बाद अमीषा शराब और सिगरेट का ज्यादा से ज्यादा सेवन करने लगी। अक्सर उन्हें पार्टिज में नशे में देखा जाता है।

कंगना रनौत

हमेशा विवादों के चलते चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम भी इस लिस्ट में हैं। कंगना को भी सिगरेट और शराब की लत चुकी है। कंगना रनौत ने खुद भी इस बात को माना है कि एक वक्त में वो शराब, ड्रग्स और सिगरेट के नशे की लत में फंस चुकी थीं। आज भी कंगना की तस्वीरों में उनके हाथ में वाइन के ग्लास नजर आते है।

रानी मुखर्जी

बॉलीवुड की मर्दानी यानी एक्ट्रेस रानी का नाम भी इस लिस्ट में है। कहा जाता है कि रानी मुखर्जी को सिगेरट पीने की बुरी लत है। बताया जाता है कि वो सिगरेट पीने को अपनी पाचन क्रिया में सहायक मानती हैं।

सुष्मिता सेन

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को लेकर कहा जाता है कि उन्हें सिगरेट पीने की बेहद बुरी लत है। उन्हें कई बार फिल्म के सेट पर भी सिगरेट पीता हुआ देखा गया है।

मनीषा कोइराला

90 की दशक की खूबसूरत और फेस एक्ट्रेस में से एक रही मनीषा कोइराला। इन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन शराब के नशे में डूबकर मनीषा अपना करियर बर्बाद भी किया। मनीषा ने ओवेरियन कैंसर के बाद मनीषा से शराब से पूरी तरह दूरी बना लीं।

पूजा भट्ट

फेमस और खूबसूरत एक्ट्रेस पूजा भट्ट का भी यही हाल हुआ था। पूजा भट्ट ने 16 साल की उम्र से ही शराब पीना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे उन्हें शराब की ऐसी लत लगी कि वो इसकी आदी हो गईं थी। 45 साल की उम्र होने तक उन्हें अहसास होने लगा था कि शराब छोड़ देना चाहिए वरना वो ज्यादा दिन नहीं जिएंगी। 4 साल पहले उन्होंने शराब को खुद से हमेशा-हमेशा के लिए दूर कर दिया। हाल ही में उन्होंने शराब छोड़ने की चौथी एनिवर्सरी मनाई थी।

ममता कुलकर्णी

करण अर्जुन के जरिए लोगों के दिलों पर छाप छोड़ने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के नाम कोई ना कोई विवाद जरूर रहा है। बॉलीवुड की दुनिया से दूर ममता कुलकर्णी कुछ साल पहले नशे की लत में इस कदर चूर हो गई थी कि उन्होंने सब कुछ पीछे छोड़ दिया था।

 

Latest

Don't miss

IPL 2023 Opening Ceremony: तमन्ना और रश्मिका ने लगा दी आग, तो अरिजीत ने लूटी महफिल, यहां देखे IPL की ओपनिंग सेरेमनी

IPL 2023 Opening Ceremony:  इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी काफी शानदार हुई। चार साल के बाद पहली बार आईपीएल की...

The Family Man 3: फैमिली मैन 3 के फैंस के लिए बुरी खबर, रिलीज को लेकर आई बड़ी अपडेट!

The Family Man 3: वेटरन एक्टर मनोज बाजपेयी की ओटीटी की पॉपुलर वेब सीरीज की बात करें तो इसमें द फैमिली मैन का नाम...

Citadel Trailer: ‘सिटाडेल’ के ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा का अंदाज देख फैंस बोले-ये वेब सीरीज तो बवाल…….

Citadel Trailer: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। अभिनेत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here