मुंबई। बीते दिन बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir And Alia Marriage) शादी के बंधन में बंधे हैं। इस शादी में दिग्गज एक्ट्रेस और रणबीर कपूर की मम्मी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने खूब धमाल मचाया था। वहीं उनके परिवार के लोगों ने भी शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन शादी के महज एक दिन बाद ही रणबीर कपूर अपने काम पर लौट गए। ऐसे में अब उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो धर्मा प्रोडक्शन हाउस के बाहर स्पॉट हुए हैं।
और पढ़िए –Ranbir-Alia Wedding: शादी के तुरंत बाद क्या रणबीर कपूर लेंगे लंबा ब्रेक?, जानिए
रणबीर कपूर के इस स्पॉटेड वीडियो को मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में रणबीर कपूर को धर्मा प्रोडक्शन हाउस के अंदर जाते देखा जा सकता है। इसी के साथ वो स्पेशली पैप्स के लिए मुड़कर पोज देते हुए भी नजर आए। एक्टर का ये गैस्चर अब सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसी के साथ रणबीर कपूर के इस डाउन टू अर्थ और हंबल नेचर की वजह से फैंस उनकी तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रणबीर कपूर अपनी फिल्म की शूटिंग होल्ड पर रख कर शादी करने के लिए वापस आए थे। लेकिन वो शादी खत्म होते ही वापस अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए निकल गए। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जल्द ही रणबीर कपूर अपनी वाइफ आलिया भट्ट् के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि ‘ब्रह्मास्त्र’ को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म में आलिया-रणबीर के साथ-साथ अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम रोल में नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म के अलावा उनके पास और भी कई प्रोजेक्ट्स हैं।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें
Click here – News 24 APP अभी download करें