Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

Ranveer Singh Video: रैंप वॉक करते हुए रणवीर सिंह ने किया ये काम, जानकर हो जाएंगे हैरान

Ranveer Singh Deepika Padukone Ramp Walk: बॉलीवुड के स्टार कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अक्सर अपनी सिजलिंग केमेस्ट्री से फैन्स का दिल जीतते हैं। रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट के बाद यह पहला मौका था जब यह कपल एक साथ नजर आया। View this post on Instagram A post shared […]

Ranveer Singh Deepika Padukone Ramp Walk: बॉलीवुड के स्टार कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अक्सर अपनी सिजलिंग केमेस्ट्री से फैन्स का दिल जीतते हैं। रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट के बाद यह पहला मौका था जब यह कपल एक साथ नजर आया।

गौरतलब है कि रणवीर सिंह अपने अंतरंगी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक्टर पत्नी दीपिका पादुकोण संग मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में नजर आए। रैम्प वॉक के दौरान रणवीर सिंह ने ऐसा कुछ किया कि फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।एक्टर का यह वीडियो (Ranveer Singh Video) सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल स्टेज के साथ ही रणवीर सिंह की मां भी बैठी थीं। रैम्प पर जलवा दिखाने के बाद रणवीर सिंह अपनी मां के पैर छूते नजर आए। रणवीर सिंह का यह अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। फैन्स रणवीर सिंह की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों एक्टर को बोल्ड फोटोशूट को लेकर खूब ट्रोल किया गया था।

 

वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह बहुत जल्द करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी होंगी। वहीं ऐसी खबरें भी आ रही है कि रणवीर सिंह एक बार फिर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ काम करने वाले हैं।

First published on: Jul 30, 2022 08:54 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.