Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

RANBIR-ALIA WEDDING BASH: शादी की ग्रैंड पार्टी के दौरान करिश्मा कपूर ने भईया-भाभी संग किया एन्जॉय, देखें इनसाइड तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे। जिसके बाद से हर कोई इन दोनों को शादी की शुभकामनाएं दे रहा है। आपको बता दें कि शादी के बाद 16 अप्रैल को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने घर ‘वास्तु’ में […]

मुंबई। बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे। जिसके बाद से हर कोई इन दोनों को शादी की शुभकामनाएं दे रहा है। आपको बता दें कि शादी के बाद 16 अप्रैल को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने घर ‘वास्तु’ में एक शानदारी पार्टी रखी थी। जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की और उनके परिवार के लोगों ने भी उस पार्टी को खूब एन्जॉय किया। जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल को शादी की है। जिसके बाद इस कपल ने अपने दोस्तों और करीबियों के लिए एक शानदार पार्टी रखी। ऐसे में अब रणबीर कपूर की कज़िन सिस्टर और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पार्टी की इनसाइड फोटो शेयर की है। जो कि फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

इस तस्वीर में करिश्मा कपूर अपने भाई रणबीर और उनकी वाइफ आलिया भट्ट के साथ शानदार पोज देती नजर आ रही हैं। इसी के साथ फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘बहुत सारा प्यार मिस्टर और मिसेज रणबीर कपूर को’। इससे पहले पार्टी की कुछ तस्वीरें रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वो मस्ती के मूड में दिखाई दीं।

 

आपको बता दें कि रणबीर-आलिया के इस ग्रैंड वेडिंग बैश पार्टी में अर्जुन-मलाइका, अदार-तारा सुतारिया, गौरी-शाहरुख समेत कई सितारों ने शिरकत की है। वहीं अब शादी के बाद ये खबर आ रही है कि रणबीर और आलिया अपने हनीमून के लिए साउथ अफ्रीका जा रहे हैं। आपको बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) में नजर आएंगे, जो दोनों की जिंदगी की पहली फिल्म होगी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म में आलिया-रणबीर के साथ-साथ अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम रोल में नजर आएंगे।

First published on: Apr 17, 2022 07:33 AM