---विज्ञापन---

Gender Changed: कभी इन सितारों पर जान देती थी लड़कियां, अब लड़के छिड़कते हैं जान

Gender Changed: बॉलीवुड इंडस्ट्री की ग्लैमर से भरी इस रंगीन दुनिया में हर तरह के चेहरे देखने को मिलते है, जहां लोग अपनी पहचान बनाकर सफलता की बुलंदियों को छूते हैं। इस रंगीन दुनिया में कई सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने मर्द की जिंदगी से ऊब जाने के बाद अपना जेंडर चेंज करवा कर अपनी […]

Gender Changed: बॉलीवुड इंडस्ट्री की ग्लैमर से भरी इस रंगीन दुनिया में हर तरह के चेहरे देखने को मिलते है, जहां लोग अपनी पहचान बनाकर सफलता की बुलंदियों को छूते हैं। इस रंगीन दुनिया में कई सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने मर्द की जिंदगी से ऊब जाने के बाद अपना जेंडर चेंज करवा कर अपनी किस्मत ही बदल डाली है। आज हम कुछ ऐसे ही सेलिब्रिटी के बारे में बताने जा रहे है जो कभी मर्द हुआ करते थे, लेकिन जेंडर ट्रांसफॉर्मेंशन करा कर वो लड़की बन गए हैं।

बॉबी डार्लिंग

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है साल 1999 में फिल्म “ताल” से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बॉबी डार्लिंग का। बॉबी ने टीवी जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। बॉबी डार्लिंग के बचपन का नाम पंकज शर्मा था। पंकज ने साल 2010 में ब्रेस्ट इंप्लांट करवाया था जिसके बाद उन्होंने अपना नाम पाखी शर्मा रख लिया। लेकिन बॉलीवुड में अपना कदम रखने के बाद इन्होनें एक बार फिर अपना नाम बदलकर बॉबी डार्लिंग रख लिया।

निक्की चावला

दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली निक्की चावला दिखने में बेहद खूबसूरत हैं और उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वह कभी मर्द हुआ करती थीं, लेकिन निक्की 2009 में जेंडर चेंज करवा कर टॉप मॉडल बन गई हैं। हालांकि निक्की के द्वारा अपने जेंडर को बदलने के फैसले पर परिवार ने इज्जत नहीं दी, लेकिन निक्की ने इन सबके खिलाफ जाकर अपना जेंडर बदलवा लिया।

अंजलि लामा

अंजलि लामा जो पहले बचपन में नविन वाहिबा हुआ करती थी, लेकिन इन्होंने भी अपना जेंडर चेंज करवा कर अपना नाम अंजलि लामा रख लिया। जब अंजलि ने पहली बार काठमांडू में एक मॉडलिंग में शामिल हुई उस दौरान उनके गांव के एक व्यक्ति को पता चल गया कि अंजलि एक ट्रांसजेंडर महिला के रूप में रह रही हैं। तो उस व्यक्ति ने तुरंत अंजलि के परिवार को इस बात की सूचना दे दी उसके बाद परिवार वालों ने उनसे सारे रिश्ते-नाते खत्म कर लिए।

गौरी अरोड़ा

अपना जेंडर चेंज करवाने की लिस्ट में एक नाम गौरव अरोड़ा का भी है। जो पैदा तो हुए थे लड़के के रूप में पर बाद में उन्होंने अपना जेंडर चेंज करवा लिया और अपना नाम गौरी अरोड़ा रख लिया। गौरी अरोड़ा बनने वाले गौरव को बचपन से ही लड़कियों की तरह कपड़े पहनने और उनके जैसा बर्ताव करना अच्छा लगता था। गौरी अरोड़ा टीवी शो ‘स्प्लिट्सविला’ में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ में भी हिस्सा लिया था । गौरी अरोड़ा एक लड़की बनने से पहले एक हैंडसम लड़का थी, लेकिन उनको लड़की का रुप ज्यादा पसंद था और इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने से पहले मर्द से औरत बन गए।

शिनाता सांघा

शिनाता सांघा दक्षिण एशिया की प्रसिद्ध ट्रांसजेंडर मॉडल है। जिन्होनें जेंडर चेंज कराने के बाद की कई तरह के ब्यूटी इनाम भी जीते है। शिनाता सांघा कई मशहूर मैगजीन के कवर पेज पर नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह 2010 से 2012 तक लगातार तीन बार विश्व की सबसे सुंदर ट्रांसजेंडर का खिताब भी जीत चुकी हैं।

गजल धालीवाल

बॉलीवुड फिल्म इंड्रस्टी में लेखक और अभिनेत्री के रूप में पहचान बनाने वाली ग़ज़ल धालीवाल भी अपना जेंडर चेंज करवा कर महिला बनी है। इन्होनें एक लेखक के रूप में फिल्म “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” से फिल्म करियर की शुरुआत की थी। ग़ज़ल धालीवाल ने जेंडर चेंज करवाने के बारे में बात करते हुए बताया था कि, बचपन से ही उन्हें ऐसा महसूस होता था कि वह लड़की है और इसके बारे में उन्होनें घर वालों को बताया। जिसके बाद उनके कई ऑपरेशन कराये और वह वे एक लड़की बन गई।

First published on: May 09, 2022 04:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.