TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Mika Singh B’Day: सिंगिंग सेंसेशन हैं मीका सिंह, कभी डायरेक्टर ने आवाज सुन सिंगर को किया था रिजेक्ट

Happy Birthday Mika Singh: पंजाबी पॉप स्टार मीका सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सिंगर ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर म्यूजिक इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। आज मीका सिंह अपना 45 वां जन्मदिन (Mika Singh Birthday) मना रहे हैं। आइए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ […]

Happy Birthday Mika Singh: पंजाबी पॉप स्टार मीका सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सिंगर ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर म्यूजिक इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। आज मीका सिंह अपना 45 वां जन्मदिन (Mika Singh Birthday) मना रहे हैं। आइए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें: और पढ़िएPhotos: अनुष्का-विराट कर रहे मालदीव में हॉलिडे एंजॉय, बेटी वामिका की भी दिखी झलक   आपको बता दें कि मीका सिंह का असली नाम अमरीक सिंह हैं, मीका का जन्म 10 जून 1977 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। मीका अपने 6 भाइयों में सबसे छोटे हैं, मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी मीका के बड़े भाई हैं। सिंगर ने महज 8 साल की उम्र से ही गायन शिक्षा शुरू कर दी थी। सिंगर ने अपने करियर की शुरुआत भाई के बैंड में बतौर गिटारिस्ट की थी। ऐसा बताया जाता है कि मीका सिंह ने बड़े भाई दलेर मेहंदी के सुपरहिट गाने 'डर दी रब रब' कंपोज किया था। मीका सिंह खुद ये गाना गाना चाहते थे। स्टूडियो पहुंचे तो डायरेक्टर तैयार हो गए लेकिन, मीका सिंह की आवाज को सुनकर उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने कई स्टूडियो के चक्कर काटे। हालांकि, उन्हें हर जगह से निराशा ही मिली थी। और पढ़िएरणबीर और श्रद्धा कपूर ने स्पेन में शूट किया गाने का सीक्वेंस, लव रंजन की फिल्म में धमाल मचाएंगे दोनों स्टार्स   रिजेक्शन झेलने के बाद मीका सिंह ने इसके बाद अपना खुद का एल्बम लॉन्च करने का फैसला किया। इस एल्बम का सुपरहिट गाना 'सावन में लग गई आग' ऑडियंस को काफी ज्यादा पसंद आया। इसके बाद मीका सिंह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। गबरू एल्बम के बाद मीका सिंह की एंट्री बॉलीवुड में हो गई।उन्होंने साल 2006 में आई फिल्म'अपना सपना मनी मनी' में 'दिल में बजी गिटार' से बॉलीवुड में कदम रखा। आज हर पार्टी सॉन्ग्स मीका सिंह की आवाज में रहते है।   अब मीका जल्द ही रियलिटी शो 'स्वयंवर: मीका दी वोहटी' में दिखाई देंगे, जहां वह कई बैचलर लड़कियों से मिलेंगे और उनमें से अपनी जीवन साथी का चयन करते हुए दिखाई देंगे। शो का प्रीमियर 19 जून को स्टार भारत पर होगा और यह सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे प्रसारित होगा।

यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

   

Click Here -  News 24 APP अभी download करें


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.