Jannat Zubair Looks: एक्ट्रेस जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) ने अपने करियर की शुरूआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। उनकी क्यूटनेस ने लोगों का दिल जीत लिया था। वही छोटी सी जन्नत अब बड़ी हो गई हैं। जन्नत जुबैर सोशल मीडिया सेंसेशन बनकर फैंस के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी हर फोटो और लुक अपने आप में खास होते हैं लेकिन बात एथेनिक लुक की करें तो इसमें तो वो अपने फैंस का दिन चुरा लेती हैं। आज हम जन्नत के कुछ एथेनिक लुक लेकर आ रहे हैं जो बेहद शानदार हैं।
येलो कलर साड़ी लुक Jannat Zubair Looks
जन्नत जुबैर येलो कलर की साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। इस फोटो में उन्होंने फूलों के प्रिंट वाली साड़ी पहनी हुई है जिसे प्लेन कट स्लीव्स ब्लाउज के साथ पेयर किया हुआ है। गले में बहुत ही सुंदर सा चोकर नेकलेस पहना हुआ है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने ग्लैम मेकअप किया हुआ है।
हर कोई उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहा है।
व्हाइट शरारा सूट लुक
इस व्हाइट कलर के शरारा में जन्नत किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। स्मोकी आई मेकअप, और ग्लॉसी लिप्स उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। हर कोई उनके इस लुक पर दिल हार रहा है।
उनके इस पोस्ट पर फैंस के कमेंट भी किया है किसी ने लिखा है कि आप परी और अप्सरा लग रही हो तो किसी ने दिल वाले इमोजी भी भेजे हैं।
मरून आउटफिट लुक
मरून कलर के इस एथनिक आउटफिट में जन्नत हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं। पर्ल जूलरी के साथ उनका हैवी मेकअप लुक कमाल का लग रहा है।
आप भी किसी पार्टी में जाने के लिए इस लुक को अपने लिए रीक्रिएट कर सकें।
ब्लैक साड़ी लुक Jannat Zubair Looks
ब्लैक साड़ी नें जन्नत बहुत ही सुंदर लग रही हैं। प्लेन ब्लैक साड़ी के साथ उन्होंने हैवी वर्क ब्लाउज पहना हुआ है।
मैच करता हुआ ब्लैक चोकर पीस उनके इस लुक में चार चांद लगा रहा है।