सुनील शेट्टी के बेटे का हुआ Break-Up, 11 साल बाद टूटा अहान-तानिया का खूबसूरत रिश्ता!
Suniel Shetty Son Ahan Shetty BreakUp: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। खबर है कि अन्ना के लाडले का उनकी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ से ब्रेकअप हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों 11 साल से रिलेशनशिप में थे।
11 साल बाद टूटा सुनील शेट्टी के बेटे का रिश्ता (Suniel Shetty Son Ahan Shetty BreakUp)
कथित तौर पर ऐसा कहा जा रहा है कि अहान और तानिया ने अपना ये वर्षों पुराना रिश्ता तोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहान और तानिया के ब्रेकअप (Suniel Shetty Son Ahan Shetty BreakUp) को डेढ़ महीने से भी ज्यादा का समय हो गया है। हालांकि, दोनों किस वजह से अलग हुए हैं इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
अभी तक कोई आधिकारी पुष्टी नहीं
वहीं, अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ के तरफ से भी अभी तक इस खबर को लेकर कोई आधिकारी पुष्टी नहीं आई है। बता दें कि दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते दिखाई देते थे।
यह भी पढ़ें- घर से बेघर हुईं ऐश्वर्या शर्मा ? इस शख्स ने बदला लेते हुए अपनी पावर का किया इस्तेमाल
'तड़प' से किया डेब्यू
तानिया श्रॉप के पेशे से एक मॉडल हैं और मशहुर डिजाइनर रोमिला श्रॉफ की बेटी हैं। वहीं, अहान दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे हैं। इसके साथ ही उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर ने फिल्म 'तड़प' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का मनोरंजन करने में नाकाम साबित हुई थी।
यह भी पढ़ें- Fighter के गाने में Deepika Padukone ने पहनी इतनी महंगी मिनी स्कर्ट, दांतो तले दबा लेंगे उंगली
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.