---विज्ञापन---

सैफ अली खान और करीना के छोटे नवाब तैमूर या रणबीर-आलिया की बेटी राहा, आपका पसंदीदा कौन?

Alia Bhatt-Ranbir Reveal Raha Face: बॉलीवुड के स्टारकिड्स अक्सर चर्चा में रहते हैं। फैंस अपने पसंदीदा स्टार के बच्चों को देखने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। 25 दिसंबर यानी क्रिसमस का दिन काफी शानदार रहा। बी-टाउन के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी लाडली राहा का चेहरा दो साल बाद फैंस […]

Alia Bhatt Ranbir kapoor Reveal daughter Face goes viral raha and taimur ali khan who is more cute question arise
Alia Bhatt Ranbir kapoor Reveal daughter Face goes viral raha and taimur ali khan who is more cute question arise

Alia Bhatt-Ranbir Reveal Raha Face: बॉलीवुड के स्टारकिड्स अक्सर चर्चा में रहते हैं। फैंस अपने पसंदीदा स्टार के बच्चों को देखने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। 25 दिसंबर यानी क्रिसमस का दिन काफी शानदार रहा। बी-टाउन के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी लाडली राहा का चेहरा दो साल बाद फैंस को दिखाया है। (Alia Bhatt-Ranbir Reveal Raha Face) फैंस लंबे समय से राहा का क्यूट सा चेहरा देखने के लिए बेताब थे।

इंटरनेट पर वायरल हुईं राहा

राहा उन स्टारकिड्स की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जिन्हें पैप्स काफी पसंद करते हैं। कपूर खानदान की लाडली क्यूटनेस के मामले में करीना कपूर खान और सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर अली खान से कम नहीं हैं। राहा की पहली झलक का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स तैमूर और राहा के क्यूटनेस की तुलना कर रहे हैं, जब से राहा का फर्स्ट लुक वीडियो सामने आया तब से इन दोनों स्टारकिड्स का कंपैरिजन शुरू हो गया है।

यहां देखें राहा की पहली झलक का वीडियो:

राहा या तैमूर कौन ज्यादा क्यूट?

राहा और तैमूर की तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ”दोनों कपूर खानदान का खून हैं।” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ”राहा तैमूर से ज्यादा क्यूट है।” दोनों स्टारकिड्स को इंटरनेट यूजर्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ ने दोनों को एक समान बताया है।

जन्म के इतने साल बाद दिखाया बेटी का चेहरा

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने साल 2022 में शादी की थी। इसके बाद कपल ने नवंबर 2022 में बेटी राहा का स्वागत किया था। कपल ने दो साल बाद अपनी (Alia Bhatt-Ranbir Reveal Raha Face) लाडली का चेहरा दिखाया है। राहा की क्यूट स्माइल कुछ लोगों का दिल जीत रही है, तो वहीं कुछ लोग उनकी मनमोहक तस्वीर देखकर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

यह भी पढ़ें- आलिया-रणबीर ने फैंस को दिया Christmas का बड़ा तोहफा, दिखाई बेटी Raha की पहली झलक

First published on: Dec 25, 2023 07:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.