---विज्ञापन---

Toxic का फैंस पर चढ़ा दीवानापन, टीजर को 8 घंटे में मिले 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज; टॉप पर है ये भाषा

साउथ सुपरस्टार यश की 'टॉक्सिक' का शुक्रवार को टीजर रिलीज हो गया है, इसी के साथ इसने यूट्यूब पर महज 8 घंटे के अंदर ही 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं, 5 भाषाओं में आउट हुए इस टीजर ने व्यूज के मामले में सबसे ज्यादा इस भाषा में बाजी मारी है.

Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups: साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड पैन इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. फैंस का दीवानापन इस कदर देखने को मिल रहा है, कि महज 8 घंटे के भीतर टीजर ने 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं. हर तरफ सिर्फ ‘टॉक्सिक’ की ही चर्चा हो रही है.

एक्शन, खून-खराबा और यश का धांसू लुक

टीजर में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस, डार्क टोन और यश का इंटेंस अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. लंबे बाल, रफ-टफ लुक और आंखों में गुस्सा… यश का ये अवतार पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक लग रहा है. यही वजह है, कि टीजर देखते ही फैंस ने इसे बार-बार देखना शुरू कर दिया है.

---विज्ञापन---

5 भाषाओं में रिलीज टीजर

‘टॉक्सिक’ एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम… कुल पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में टीजर भी सभी भाषाओं में एक साथ लॉन्च किया गया है. खबर लिखे जाने तक हिंदी टीजर सबसे आगे है, जिसे करीब 5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. वहीं कन्नड़ वर्जन को 2.3 मिलियन, तेलुगु को 1.3 मिलियन, तमिल को 818 हजार और मलयालम टीजर को 430 हजार व्यूज मिले हैं. कुल मिलाकर फिल्म के टीजर ने 9.84 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं.

दमदार स्टारकास्ट और मजबूत डायरेक्शन

फिल्म का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर गीतू मोहनदास ने किया है, जो अपनी अलग और प्रभावशाली स्टोरीटेलिंग के लिए जानी जाती हैं. फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मणी वसंत जैसे बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. मेकर्स पहले ही इसके पोस्टर्स और लुक्स के जरिए दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ा चुके हैं.

रिलीज डेट पर होगा बड़ा क्लैश

‘टॉक्सिक’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ भी बड़े पर्दे पर आने वाली है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है. फिलहाल, टीजर को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स साफ बता रहा है, कि ‘टॉक्सिक’ पहले ही फैंस के दिलों में जगह बना चुकी है. अब देखना दिलचस्प होगा, कि रिलीज के बाद ये फिल्म कितने नए रिकॉर्ड अपने नाम करती है.

First published on: Feb 20, 2026 06:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.