Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Vijay Sethupathi की Thalaivan Thalaivi को मिली रिलीज डेट, जानें कब थिएटर्स में दस्तक देगी मूवी?

Vijay Sethupathi Thalaivan Thalaivi Release Date: विजय सेतुपति की अपकमिंग मूवी 'थलाइवन थलाइवी' को रिलीज डेट मिल गई है। हाल ही में मेकर्स ने मूवी का नया टीजर जारी कर रिलीज डेट की घोषणा की है। आइए आपको भी बताते हैं ये मूवी कब रिलीज होने जा रही है?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Social Media

Vijay Sethupathi Thalaivan Thalaivi Release Date: साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। विजय की अपकमिंग मूवी ‘थलाइवन थलाइवी’ को रिलीज डेट मिल गई है। इस महीने मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। वहीं हाल ही में मेकर्स ने इसकी नया टीजर जारी किया है। इसमें रिलीज डेट भी रिवील की गई है। फैंस लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। अब फाइनली उनका इंतजार भी खत्म हो गया है। आइए आपको भी बताते हैं विजय सेतुपति की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म किस दिन रिलीज होने जा रही है?

यह भी पढ़ें: Hera Pheri 3 में परेश रावल की वापसी के पीछे इन 2 सितारों का हाथ, ना अक्षय ना सुनील… तो आखिर हैं कौन?

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी मूवी?

विजय सेतुपति की इस मूवी में नित्या मेनन भी लीड रोल में हैं। वहीं ये मूवी 25 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। हाल ही में रिलीज हुए इसे छोटे से टीजर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें विजय का अंदाज देख फैंस फूले नहीं समा रहे हैं और इसके बड़े पर्दे पर आने का इंतजार कर रहे हैं।

मूवी का नया टीजर आउट

वहीं हाल ही में रिलीज हुए नए टीजर में नित्या और विजय टिफिन सेंटर चलाते नजर आते हैं। शुरुआत में ये काफी साधारण और अच्छा लगता है, लेकिन बाद में जब एक्शन शुरू होता है तो ये और ज्यादा दिलचस्प हो जाता है। इस मूवी को एथरक्कम थुनिंधवन के मशहूर डायरेक्टर पांडिराज ने डायरेक्ट किया है।

---विज्ञापन---

पहले भी रिलीज हो चुका पुराना टीजर

मूवी का टाइटल टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका था। इसमें विजय नित्या के साथ रसोई में बातें करते नजर आ रहे हैं। वो मजाकिया अंदाज में बात करते नजर आए। वहीं इसके तुरंत बाद वो बंदूक निकालते हैं और गोली चलाते दिखाई देते हैं, जिससे फैंस की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है। इस मूवी में नित्या और विजय सेतुपति की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में होगी रोबोट की एंट्री! क्या AI Labubu होगी शो की पहली कंटेस्टेंट?

First published on: Jul 01, 2025 10:25 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola