---विज्ञापन---

थलापति विजय का घर टूटा! 27 साल बाद पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, पूरा सच जानकर दंग रह जाएंगे आप

Vijay Thalapathy Wife Sangeetha Divorce News: साउथ सिनेमा और राजनीति के गलियारों से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. सुपरस्टार और 'तमिलागा वेट्री कजम' (TVK) के अध्यक्ष थलपति विजय की निजी जिंदगी में बड़ा तूफान आ गया है. दरअसल उनकी पत्नी ने उनसे तलाक मांगा है. इससे विजय के राजनीतिक और फिल्मी करियर के बीच अब एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है.

Vijay Thalapathy Wife Sangeetha Divorce News: तमिल सुपरस्टार थलपति विजय, जो इन दिनों अपनी नई राजनीतिक पारी और अंतिम फिल्म ‘जन नायगन’ को लेकर चर्चा में थे, अब अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में हैं. खबर है कि विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम का 27 साल पुराना रिश्ता टूटने की कगार पर है. संगीता ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है. यह खबर ऐसे समय में आई है जब विजय 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं. इस विवाद ने उनके फैंस और राजनीतिक समर्थकों को हैरान कर दिया है.

तलाक का गंभीर आधार

संगीता सोरनलिंगम ने विशेष विवाह अधिनियम 1954 की धारा 27(1)(a) के तहत तलाक की अर्जी दी है. यह धारा मुख्य रूप से ‘एडल्टरी’ (शादी के बाहर किसी अन्य से संबंध) पर आधारित है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि प्रतिवादी ने शादी के बाद अपनी मर्जी से किसी अन्य व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध रखे हैं. यह कानूनी प्रावधान पति-पत्नी दोनों पर समान रूप से लागू होता है.

---विज्ञापन---

27 साल पुराने सफर का अंत?

विजय और संगीता की शादी 25 अगस्त 1999 को हुई थी. संगीता एक श्रीलंकन तमिल हैं जिनकी परवरिश यूके में हुई थी. पिछले ढाई दशकों से यह जोड़ा साथ था, लेकिन अब इस रिश्ते का अंत कानूनी लड़ाई के साथ हो रहा है. विजय ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखा था, इसलिए इस खबर ने सबको चौंका दिया है.

परिवार और बच्चे

इस जोड़े के दो बच्चे हैं, जहां बेटा संजय और बेटी दिव्या है. संजय अपने पिता के साथ फिल्म ‘वेट्टैकरन’ में नजर आ चुके हैं, वहीं दिव्या ने फिल्म ‘थेरी’ में छोटी सी भूमिका निभाई थी. बच्चों के भविष्य और इतने लंबे साथ के बाद अचानक आए इस फैसले से फैंस काफी दुखी हैं.

एक्टिंग को अलविदा और राजनीति में एंट्री

विजय ने साल 2014 में अपनी पार्टी ‘तमिलागा वेट्री कजम’ (TVK) लॉन्च की थी. 2026 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने हाल ही में एक्टिंग से पूरी तरह संन्यास लेने का ऐलान किया था. उन्होंने अपनी फिल्म ‘जन नायगन’ के ऑडियो लॉन्च पर भावुक होकर कहा था कि वे अब अपना जीवन जनता की सेवा में समर्पित करना चाहते हैं.

फिल्मी करियर का अंतिम पड़ाव और विवाद

विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’ को लेकर दर्शकों में भारी क्रेज है, लेकिन फिल्म फिलहाल कानूनी पचड़ों में फंसी हुई है और रिलीज का इंतजार कर रही है. एक तरफ करियर का यह पेचीदा मोड़ और दूसरी तरफ तलाक का विवाद, विजय के लिए आने वाला समय काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है.

First published on: Feb 27, 2026 05:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.