साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय इन दिनों सिर्फ फिल्मों या राजनीति ही नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार चर्चा में हैं. तमिल राजनीति में एंट्री के बाद उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दी है, जिसके बाद मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया है.
तलाक की खबरों के बीच तृषा संग जुड़ा नाम
तलाक की अर्जी की खबरों के साथ ही विजय का नाम एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ जोड़ा जा रहा है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही खबरों में दावा किया जा रहा है, कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सकते हैं. हालांकि, इन खबरों पर अब तक दोनों सितारों की तरफ से कोई ऑफीशियल बयान सामने नहीं आया है.
‘लियो’ के बाद बढ़ीं नजदीकियां?
विजय और तृषा के बीच नजदीकियों की चर्चा फिल्म ‘लियो’ के बाद शुरू हुई थी. फिल्म की रिलीज के बाद दोनों कई इवेंट्स, सोशल गैदरिंग और सेलिब्रिटी फंक्शन्स में साथ नजर आए. इसके बाद ही सोशल मीडिया पर उनके रिलेशनशिप को लेकर कयास लगने लगे. दोनों की राजनीति में दिलचस्पी को भी उनकी बढ़ती बॉन्डिंग की वजह बताया जा रहा है.
तलाक और एलिमनी को लेकर भी चर्चा
रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है, कि संगीता ने तलाक की अर्जी में विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है. साथ ही, एलिमनी के तौर पर करीब 200 करोड़ रुपये दिए जाने की बातें भी सामने आ रही हैं. हालांकि, इन दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
तृषा की मां के एक लाइक से बढ़ी हलचल
इस पूरे मामले में उस वक्त और हलचल मच गई, जब तृषा की मां उमा कृष्णन ने सोशल मीडिया पर एक वायरल रील को लाइक कर दिया. इस रील में चुनाव के बाद विजय और तृषा की शादी का दावा किया गया है. इसके बाद फैंस के बीच अटकलें और तेज हो गईं.
तृषा की टूटी सगाई का भी हुआ जिक्र
बता दें, कि तृषा कृष्णन ने साल 2015 में बिजनेसमैन वरुण मनियन से सगाई की थी, जो कुछ ही महीनों में टूट गई थी. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, कि वो शादी में विश्वास रखती हैं, लेकिन किसी दबाव में फैसला नहीं लेना चाहतीं.
फैंस को का बढ़ता इंतजार
फिलहाल, विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर सिर्फ अटकलें ही हैं. दोनों सितारों या उनके परिवार की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में फैंस को अब इस बात का इंतजार है, कि इन खबरों में कितनी सच्चाई है, और क्या वाकई चुनाव के बाद कोई बड़ा ऐलान होगा.