साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक दर्दनाक हादसा आज हुआ है। दरअसल मलयालम एक्टर शाइन टॉम चाको की कार शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई।इस भयंकर हादसे में एक्टर के पिता की मौत हो गई। अब इस घटना के बारे में ड्राइवर ने विस्तार से बताया है। उन्होंने बताया है कि कार करीब 100 की रफ्तार पर थी जब सामने चल रहे ट्रक ने अचानक लेन बदल दी और हादसा हो गया। इस हादसे में एक्टर और उनके परिवार के बाकी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
सुबह-सुबह हुआ भयानक हादसा
एक्टर शाइन टॉम चाको एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपने पूरे परिवार के साथ बेंगलुरु की ओर सफर कर रहे थे। उनकी कार की टक्कर एक ट्रक से हो गई, जिसमें उनके पिता सीपी चाको की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी परिवार घायल हो गए। अब एक्टर के ड्राइवर ने इस दुर्घटना पर के बारे में बताया है। उन्होंने मनोरमा न्यूज से बात करते हुए कहा, "हमारी गाड़ी 80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। तभी अचानक सामने चल रहे ट्रक ने अपनी लेन बदल दी, और कार सीधा ट्रक से टकरा गई।" टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और आगे की सीट पर बैठे एक्टर के पिता के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
टॉम चाको के साथ परिवार के लोग हुए घायल
इस भयंकर हादसे में शाइन टॉम चाको के बाएं हाथ की हड्डी टूट गई है, जबकि उनकी मां को कमर में गंभीर चोटें आई हैं। उनके भाई को भी हाथ में चोट लगी है। एक्सीडेंट के बाद सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सुबह करीब 7 बजे सलेम-बेंगलुरु नेशनल हाइवे पर हुआ। इस हादसे के बाद एक्टर के फैंस काफी चिंता में पड़ गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सलमान और संजय की ‘The Seven Dogs’ का टीजर आउट, इंटरनेशनल फिल्म में मचाया तहलका
पहले भी विवादों में रहे हैं शाइन टॉम चाको
बता दें कि एक महीने पहले ही शाइन टॉम चाको ड्रग्स विवाद को लेकर चर्चा में आए थे। उन पर एक एक्ट्रेस ने नशा करने और दूसरों को परेशान करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने होटल पर छापा मारकर उन्हें मौके से ड्रग्स के साथ पकड़ा, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी और उन्हें रीहैब सेंटर में भी भेजा गया था।
यह भी पढ़ें: नागार्जुन के बेटे Akkineni बने दूल्हा, Zainab संग तेलुगु रीति-रिवाजों से लिए सात फेरे
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.