साउथ सिनेमा के मलयालम इंडस्ट्री की कुछ फिल्में ऐसी हैं जो कमाई के मामले में सबको पीछे छोड़ चुकी हैं। हाल ही में रिलीज हुई मोहनलाल की मूवी 'L2 एम्पुरान' भी सिनेमाघरों में बवाल मचा रही है। मूवी ने पहले दिन ही धमाकेदार ओपनिंग से सबको चौंका दिया। मूवी ने पहले दिन ही करोड़ों की कमाई से मेकर्स को मालामाल कर दिया। आज हम आपको उन मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो साउथ की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई हैं। आइए आपको बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?
यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 2 में अंकिता और रुबीना के बीच कांटे की टक्कर! दो टीमों में बंटी टीवी की बहुएं
L2 एम्पुरान
पृथ्वीराज सुकुमारन के डायरेक्शन में बनी इस मूवी ने दुनियाभर में पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ की कमाई कर डाली। मूवी में लीड रोल में मोहनलाल नजर आ रहे हैं। मूवी की इतनी धमाकेदार कमाई से मलयालम इंडस्ट्री का एक बार सेट हो गया है। चारों तरफ इसी मूवी के चर्चे हो रहे हैं।
मराक्कर: लॉयन ऑफ द अरेबियन सी
मोहनलाल स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में 19.92 करोड़ का धांसू बिजनेस किया था। इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। वहीं मूवी की कास्ट की बात करें तो मोहनलाल के साथ-साथ मूवी में प्रणव मोहनलाल, अर्जुन सरजा, सुनील शेट्टी और प्रभु मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
कुरुप
दुलकर सलमान की इस मूवी ने पहले दिन दुनिया भर में 19 करोड़ का बिजनेस किया था। ये सुकुमार कुरुप के जीवन पर बेस्ड मूवी थी। वहीं मूवी में दुलकर सलमान की एक्टिंग को काफी पसंद भी किया गया था। फैंस को ये मूवी काफी पसंद भी आई थी।
टर्बो
इस एक्शन मूवी ने भी दुनियाभर में 17.3 करोड़ रुपये छापे थे। इसे फैंस ने काफी पसंद भी किया था। इसकी कास्ट की बात करें तो इसमें ममूटी, अंजना जयप्रकाश, कबीर दुहन सिंह, राज बी शेट्टी, निरंजना अनूप और अमीना निजाम मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.