Pushpa 2 Box Office Collection Day 7: सुकुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस इतिहास रचने में लगी हुई है। पैन इंडिया फिल्म की कमाई ने एनिमल से लेकर RRR, कल्कि, जवान, स्त्री 2 तक बड़ी फिल्मों के सेट किए गए रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 650 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं बात करें वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।आइए देखते हैं कि सातवें दिन फिल्म की कितनी कमाई हुई है।
पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7
Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक पुष्पा 2 ने रिलीज के सातवे दिन 42 करोड़ रुपए कमाए हैं। सातवे दिन फिल्म की अब तक की सबसे कम कमाई हुई है। इस कलेक्शन में फिल्म ने तेलुगू वर्जन ने 9 करोड़ रुपये, इसमें हिंदी वर्जन ने 30 करोड़ रुपये, तमिल वर्जन ने 2 करोड़ रुपये, कन्नड़ वर्जन ने 0.6 करोड़ रुपये और मलयालम वर्जन ने 0.4 करोड़ रुपये की कमाई की है।
पुष्पा 2 की कमाई
पुष्पा 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टोटल 687 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इस कमाई में ओपनिंग डे पर 164.25 करोड़ रुपए की हुई थी। दूसरे दिन यानी शुक्रवार के कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने 93.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे दिन कमाई में गिरावट देखी गई थी। तीसरे दिन फिल्म ने 119.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया और चौथे दिन इस फिल्म ने 141.05 करोड़ की कमाई हुई थी। पांचवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट के साथ 64.45 करोड़ की कमाई हुई थी। छठे दिन 52.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें: बुरे वक्त में सबने छोड़ा अमिताभ बच्चन का साथ! Govinda ने किया था शॉकिंग खुलासा
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ के क्लब में शामिल
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 ने एक हफ्ते में ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 650 करोड़ रुपए का कलेक्शन पार कर लिया है। ये फिल्म 700 करोड़ के रेस को पार करने में लगी हुई है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 1002 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 का क्यों बदला समय? TRP या कुछ और है वजह
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.