Tuesday, 10 February, 2026

---विज्ञापन---

साउथ फिल्मों के दिग्गज एक्टर Kannan Pattambi का निधन, 62 की उम्र में ली आखिरी सांस

Kannan Pattambi Death: मलयालम सिनेमा इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर और प्रोडक्शन कंट्रोलर कन्नन पट्टाम्बी का निधन हो गया है. उन्होंने 62 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली.

Kannan Pattambi
साउथ फिल्मों के दिग्गज एक्टर का निधन

Kannan Pattambi Death: मलयालम सिनेमा इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के फेमस दिग्गज एक्टर और प्रोडक्शन कंट्रोलर कन्नन पट्टाम्बी (Kannan Pattambi) का निधन हो गया है. ‘ओडियन’ और ’12th मैन’ जैसी कल्ट फिल्में देने वाले कन्नन पट्टाम्बी ने 62 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. उनके निधन की जानकारी उनके बड़े भाई निर्देशक मेजर रवि ने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए दी है. कन्नन पट्टाम्बी के अचानक निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. कन्नन पट्टाम्बी ने अपना आखिरी पल अपने घर में जिया.

कन्नन पट्टाम्बी के निधन की खबर

मलयालम सिनेमा में 3 दशकों तक काम करने वाले कन्नन पट्टाम्बी ने 4 जनवरी की रात करीब 11.41 बजे पलक्कड़ के न्यांगत्तिरी में अपने घर पर अपनी आखिरी सांस ली. कन्नन पट्टाम्बी के निधन की खबर उनके भाई, एक्टर और डायरेक्टर मेजर रवि ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है. मेजर रवि ने अपने भाई को श्रद्धांजलि देते हुए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने भाई को खोने का दुख बयां किया है.

मेरे प्यारे भाई कन्नन…

मेजर रवि ने छोटे भाई कन्नन पट्टाम्बी के लिए इस पोस्ट में लिखा, ‘मेरे प्यारे भाई कन्नन पट्टाम्बी, जो एक एक्टर और फिल्म प्रोडक्शन सेक्रेटरी थे, उनका कल रात 11.41 बजे निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे पट्टाम्बी के नजंगट्टीरी स्थित घर पर होगा. ओम शांति…’

कन्नन पट्टाम्बी की फिल्में

कन्नन पट्टाम्बी ने अपने पूरे करियर में 23 मलयालम फिल्मों में काम किया है, जिनमें से कई हाई-प्रोफाइल प्रोडक्शन की फिल्में थीं. इसमें मोहनलाल समेत कई सुपरस्टार की फिल्में शामिल हैं. मलयालम सिनेमा को उन्होंने ‘पुलिमुरुगन’, ‘अनंतभद्रम’, ‘वेट्टम’, ‘कीर्तिचक्र’, ‘ओडियन’ और ’12th मैन’ जैसी कल्ट फिल्में दी हैं. इसके अलावा उन्होंने ‘पुनरधिवासम’, ‘क्रेजी गोपालन’, ‘कंधार’, ‘थंथरा’, ‘मिशन 90 डेज’, ‘कुरुक्षेत्र’ और ‘किलिचुंडन मंबझम’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है.

First published on: Jan 05, 2026 01:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.