TrendingBigg Boss 19

---Advertisement---

अल्लू अर्जुन की फोटो ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, पुष्पा ने फैंस का किया शुक्रिया

Allu Arjun Post: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने सिनेमा में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी है। वहीं पुष्पा के बाद वो रातों-रात स्टार बन गए। इस फिल्म के बाद उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती चली गई। अब एक्टर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही […]

Allu Arjun Post: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने सिनेमा में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी है। वहीं पुष्पा के बाद वो रातों-रात स्टार बन गए। इस फिल्म के बाद उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती चली गई। अब एक्टर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उनका स्वैग देखने वाला है। अल्लू अर्जुन के ट्विटर पर 7 मिलियन फॉलोअर्स फोटो को अल्लू अर्जुन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में '7M, आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद' लिखा। आपको बता दें, ट्विटर पर एक्टर के 7 मिलियन फॉलोअर्स हो गए और इसी खुशी में उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। अल्लु अर्जुन के इस पोस्ट पर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं और उनके लुक स्टाइल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।   और पढ़िए – ‘सालार’ से सामने आया प्रभास का दमदार लुक, इस दिन रिलीज होगी फिल्म   और पढ़िए – रजनीकांत के सिनेमा में 47 साल पूरे, बेटी ऐश्वर्या ने पिता के लिए लिखा नोट   लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं अल्लू अर्जुन एक्टर की हर फोटो से इंटरनेट का बज हाई हो जाता है। इतना ही नहीं वो अपने फैंस को बहुत प्यार भी करते हैं। हाल हाल ही में अल्लू अर्जुन को एक शराब की कंपनी ने उन्हें एक ऐड करने के लिए लगभग 10 करोड़ का ऑफर दिया था लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था और कहा था कि, वो कोई भी ऐसा ऐड नहीं करना चाहते जिससे उनके फैंस को नुकसान पहुंचे। बस यही वजह है कि वो आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इन फिल्मों में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो जल्द ही ‘पुष्पा-2’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन सुकुमार करेंगे जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी अहम रोल में दिखाई देंगें। कहा जा रहा है कि वो जल्द ही बॉलीवुड में भी कदम रख सकते हैं।   यहाँ पढ़िए – टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें   Click Here –  News 24 APP अभी download करें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.