बिग बॉस 20 की शुरुआत हो चुकी है. शो का 6 सितंबर को ग्रैंड प्रीमियर था और इसमें तमाम जाने-माने सेलेब्स ने शिरकत की है. बिग बॉस के शो में ‘फेम गुरुकुल’ में नजर आ चुके काजी तौकीर भी बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे हैं. काजी तौकीर एक वक्त पर जाना-माना नाम हुआ करते थे. इतना ही नहीं, उन्होंने अरिजीत सिंह को हराकर ‘फेम गुरुकुल’ में जीत हासिल की थी. इसके अलावा, वह कटरीना कैफ के साथ भी काम कर चुके हैं और अपने करियर में कई पॉपुलर गाने गा चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर काजी तौकीर कौन हैं और अब क्या करते हैं.

कौन हैं काजी तौकीर?

श्रीनगर के रहने वाले काजी तौकीर साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में नजर आए थे. इस शो में नजर आने के बाद वह घर-घर मशहूर हो गए थे. इतना ही नहीं, काजी ने उसी साल इस रियलिटी शो में जीत हासिल की थी. उनके साथ रूपरेखा भी विनर बनी थीं. दोनों ने शो में खूब धमाल मचाया था. हालांकि, इन सबमें सबसे बड़ी बात यह थी कि काजी ने म्यूजिक इंडस्ट्री के टॉप सिंगर अरिजीत सिंह को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी.

---विज्ञापन---

कटरीना संग काम कर चुके हैं तौकीर?

काजी तौकीर ने ‘फेम गुरुकुल’ में अरिजीत सिंह को हराकर जीत हासिल की थी, हालांकि अरिजीत बॉलीवुड के टॉप प्लेबैक सिंगर बनकर उभरे। वहीं, काजी ने रूपरेखा के साथ कुछ एल्बम भी रिलीज किए, जिनमें ‘करूं क्या’ और ‘हीरो’ शामिल थे. म्यूजिक में अपेक्षित सफलता न मिलने के बाद वह साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘फैंटम’ में नजर आए. वह फिल्म के गाने ‘अफगान जलेबी’ में दिखाई दिए थे. इस गाने को पाकिस्तानी सिंगर असरार ने गाया था और तौकीर ने इसमें शानदार डांस और एक्टिंग की थी. तौकीर को फिल्म ‘फैंटम’ में काम करने का मौका एक फेसबुक फोटो के जरिए मिला था. उनके एक फैन ने उनकी तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद कोरियोग्राफर और असिस्टेंट डायरेक्टर ने उन्हें काम करने का ऑफर दिया.

शो में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 में काजी तौकीर के अलावा मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, अमन गांधी, उदिति सिंह, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, ऋति तिवारी, लव गिल, अरिश्फा खान, हर्ष विजय माशरे, तन्मय सिंह उर्फ स्काउट, आसिफ खान और रोहेड़ खान नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में आम्रपाली दुबे की निरहुआ संग धांसू एंट्री, जानें टीवी से कैसी बनी भोजपुरी क्वीन?