सेलेब्रिटी मास्टरशेफ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में टीवी की जानी-मानी हस्तियां अपनी कुकिंग स्किल से जजेस को इंप्रेस करती नजर आ रही हैं। हाल ही में शो में इमोशनल सीन देखने को मिला। तेजस्वी प्रकाश ने एक भावुक किस्सा शेयर किया। इसके बाद शेफ विकास खन्ना अपने आंसू नहीं रोक पाए और वो फूट-फूटकर रोने लगे। वहीं निक्की तंबोली भी इमोशनल हो गईं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
यह भी पढ़ें: मेरठ मुस्कान केस पर गाना बनाने वाली सिंगर संजो बघेल कौन? यूट्यूब पर मिले इतने व्यूज
तेजस्वी को शो में मिला स्पेशल सरप्राइज
लेटेस्ट एपिसोड में विकास खन्ना ने तेजस्वी प्रकाश को एक स्पेशल सरप्राइज दिया। इसमें उन्होंने कहा कि वो उनके किसी खास का संदेश लेकर आए हैं। इस पर तेजस्वी काफी एक्साइटेड नजर आईं। उन्होंने जब स्क्रीन देखी तो स्क्रीन पर उनके छोटे भाई प्रतीक का दिल छू जाने वाला वीडियो था। इसमें प्रतीक बोलते हैं कि मैंने जो खाना सिखाया है वो कितने काम आया। इस पर तेजस्वी हंस पड़ीं। इसके बाद प्रतीक ने उनकी कुकिंग स्किल्स की काफी तारीफ की। साथ ही उन्होंने कहा कि वो उनके खाने का बेहद इंतजार कर रहे हैं।
विकास खन्ना की आंखों से छलके आंसू
वीडियो देख तेजस्वी काफी इमोशनल हो गईं। तेजस्वी ने कहा कि मेरा छोटा भाई मेरे लिए काफी मायने रखता है। मैं हर मोड़ पर उसको प्रोटेक्ट करती आई हूं। भाई-बहन का ये बॉन्ड देख विकास खन्ना की आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्हें अपनी दिवंगत बहन राधिका खन्ना की याद आ गई। सभी जानते हैं कि राधिका ने न्यूयॉर्क में उनके रेस्टोरेंट बंगला खोलने में काफी मदद की थी। हाल ही में इस रेस्टोरेंट को मिशेलिन 2024 बिब गोरमंड अवार्ड मिला था।
निक्की को भी आई भाई की याद
वहीं निक्की तंबोली भी काफी इमोशनल हो गईं। एक्ट्रेस के भाई जतिन तंबोली का भी साल 2021 में निधन हो गया था। ये तब की बात है जब उन्हें खतरों के खिलाड़ी 11 में भाग लेने के लिए केप टाउन रवाना होना था। निक्की ने इसके बाद अपने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट भी शेयर की थी।
यह भी पढ़ें: मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप कौन? जिस पर समय रैना और कुणाल कामरा के बाद FIR दर्ज
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.