Saturday, 7 February, 2026

---विज्ञापन---

The 50: ‘मैं तो इसको पीटूंगी…’, Sapna Chaudhary और Divya Agarwal की लड़ाई ने बढ़ाई घर की टेंशन

The 50: टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो 'द 50' के नए प्रोमो में सपना चौधरी और दिव्या अग्रवाल एक दूसरे के बल आजमाती दिखाई दीं, जहां सपना चौधरी ने दिव्या अग्रवाल को पीटने की धमकी दी.

The 50: टीवी के सबसे रिएलिटी शो ‘द 50’ (The 50) इस समय लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है. 7 दिन पहले ही शुरू हुए इस शो ने कॉम्पिटिशन के मामले में कई रिएलिटी शो को पीछे छोड़ दिया है. इन दिनों में ही शो कंटेस्टेंट्स के बीच कई बार तनातनी और जबरदस्त तू-तू मैं-मैं देखने को मिला है. अब फैंस के बीच शो की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा बढ़ गई है. जिसे देखते हुए मेकर्स ने शो के अगले एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया है. हाल ही में रिलीज हुए शो के नए प्रोमो में सपना चौधरी और दिव्या अग्रवाल एक दूसरे के बल आजमाती दिखाई दीं.

मैं इसको पीटूंगी…

शो के मेकर्स द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में दिखाया गया है कि सपना चौधरी महल के जंग एरिया में आते हुए अपने कुछ साथियों से कहती हैं, ‘कब तक और कितना रोक लोगी बहन, मैं इसको पीटूंगी बहन… मैं इसको मारूंगी जरूर।’ इस पर दिव्या अग्रवाल का रिएक्शन सामने आता है, जहां वो कहती हैं, ‘अगर वो मुझे थप्पड़ मारेगी तो उसे भी मेरा ये एम एन एम का तुझें पड़ेगा।’

नंबर क्या है तेरा…

इसके बाद प्रोमो में दिव्या अग्रवाल सपना चौधरी को प्रवोक करते हुए उनसे उनका नंबर पूछती हैं. दिव्या ने चिल्लाते हुए कहा, ‘सपना चौधरी, नंबर क्या है तेरा?’ इस पर सपना ने कहा, ‘बेवकूफ है क्या तू थोड़ी…’ इसके बाद दिव्या ने कहा, ‘तुझे नहीं पता ना तेरा नंबर क्या है.’ इसके बाद सपना कहती हैं, ‘तुझे इससे क्या लेना-देना…’ इस पर दिव्या हंसते हुए कहती हैं, ‘नहीं… पता ना तुझे कि तेरा नंबर क्या है.’

मैं सपना चौधरी हूं…

इसके बाद सपना चौधरी और दिव्या अग्रवाल के बीच जबरदस्त तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई, जहां सपना चौधरी ने कहा, ‘चले आए दूसरों की नइया की डूबाने.’ इस पर दिव्या अग्रवाल ने कहा, ‘चल यहां से… बड़े देखें तेरे जैसे.’ इस पर सपना चौधरी भड़क जाती हैं और गुस्से में चिल्लाते हुए कहती हैं, ‘मैं सपना चौधरी हूं… सपना चौधरी…’ वहीं इन दोनों की लड़ाई से पूरे घर में कलैश मच जाता है.

First published on: Feb 07, 2026 04:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.