Sunday, 8 February, 2026

---विज्ञापन---

The 50: बल और बुद्धि के खेल में मची भसड़, ‘बैल बुद्धि’ कहलाए ये कंटेस्टेंट! लायन के फरमान ने बढ़ाई मुसीबत

The 50: टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो ‘द 50’ के नए प्रोमो में शो के कंटेस्टेंट्स के बीच बल और बुद्धि का टास्क खेला जा रहा है. इस बीच लायन के फरमान ने सभी की टेंशन बढ़ा दी.

The 50: टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो ‘द 50’ (The 50) इन दिनों अपने रूल्स और लड़ाई-झगड़े के लिए लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. कॉम्पिटिशन के मामले में इस रिएलिटी शो ने बड़े-बड़े शो को मात दे दी है. पिछले 8 दिनों में शो से 5 कंटेस्टेंट्स बाहर जा चुके हैं. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले टास्क भी ऐसे होते हैं, जिनको लेकर लड़ाई होना तो तय है. हाल ही में, शो के मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें शो के कंटेस्टेंट्स के बीच बल और बुद्धि का टास्क खेला जा रहा है, जहां लायन के फरमान ने सभी सदस्यों की टेंशन बढ़ा दी है.

बल और बुद्धि का होगा टेस्ट

शो के मेकर्स द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में दिखाया गया है कि महल के जंग वाले एरिया में पुराने जमाने की आटा पीसने वाली चक्की रखी हुई है. वहीं, लायन ने शो के नए टास्क की घोषणा करते हुए बताया कि आज के टास्क में कंटेस्टेंट्स के बल और बुद्धि का टेस्ट किया जाएगा, जिसके लिए 20 लोगों की दो टीम बनेंगी, जिसको बनाने की जिम्मेदारी रजत दलाल और मिस्टर फैजू को दी गई. इसके बाद ही प्रोमो में कंटेस्टेंट्स के बीच टीम सिलेक्शन को लेकर लड़ाई शुरू हो गई, जिसकी वजह से पूरे टास्क में भसड़ मच गई.

प्रिंस नरूला और सिद्धार्थ भारद्वाज की लड़ाई

प्रोमो में आगे दिखाया कि जब रजत दलाल और फैजू 20 लोगों की टीम बना रहे थे. तब सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे को टास्क के लिए नाकबिल बनाते लगे. इस दौरान प्रिंस नरूला और सिद्धार्थ भारद्वाज के बीच जबरदस्त गर्मा-गर्मी देखने को मिली. इस लड़ाई के बीच में उर्वशी ढोलकिया ने कैमरे की तरफ देख हुए कहा, ‘साफ-साफ दिख रहा है कि यहां सिर्फ बल है पर कोई बुद्धि नही…’ वहीं, कुछ कंटेस्टेंट ने इन लोगों को बैल बुद्धि तक कह दिया.

लायन का फरमान

वहीं, इन सब लड़ाई-झगड़े के बीच में प्रोमो के आखिर में लायन ने रजत दलाल और मिस्टर फैजू को ऑर्डर दिया कि वो दोनों 10 सेकंड के अंदर अपने 10-10 लोगों की टीम को चुनकर एक साइड करें. लायन का ये फरमान सुन हर कोई हैरान रह जाता है.

First published on: Feb 08, 2026 02:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.