टीवी स्टार तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की लव स्टोरी के लोग दीवाने हैं। कपल को साथ में देखकर लोग पागल से हो जाते हैं। दोनों की लव स्टोरी 'बिग बॉस 15' के घर से शुरू हुई थी। एक साथ दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड करती रहती है। लेकिन उनके फैंस कपल को एक साथ ऑन-स्क्रीन देखने के लिए काफी बेताब रहते हैं। लेकिन अब तक दोनों साथ में किसी शो या फिल्म में एक साथ नजर नहीं आए हैं। हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने एक इंटरव्यू के दौरान इस सवाल पर खुलकर जवाब दिया कि आखिर अब तक उन्होंने करण कुंद्रा के साथ काम क्यों नहीं किया।
तेजस्वी प्रकाश ने अब तक साथ काम ने करने की बताई वजह
तेजस्वी और करण ने कुछ म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया है, लेकिन अभी तक किसी फुल-फ्लेज्ड शो या फिल्म में साथ नजर नहीं आए। हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने इस पर चुप्पी तोड़ी और करण के साथ काम न करने की वजह बताई है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए एक्ट्रेस मजाकिया अंदाज में कहा, “मुझे लगता है कि लोग हमें साथ देखने के लिए तरसते हैं, लेकिन हम दोनों बहुत महंगे हैं।” उनकी इस बात से साफ पता चलता है कि दोनों स्टार्स की पॉपुलैरिटी और फीस स्ट्रक्चर किसी भी प्रोजेक्ट के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। शायद इसीलिए दोनों को एक साथ किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए अब तक नहीं कास्ट किया गया है।
ब्रेकअप की अफवाहों पर भी दी सफाई
इसी बातचीत में तेजस्वी से जब करण कुंद्रा के साथ ब्रेकअप की अफवाहों पर सवाल किया गया। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने हंसते हुए कहा कि ऐसी बातों पर वे सिर्फ मुस्कुरा देती हैं। उन्होंने इन अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उनके रिएक्शन से साफ पता चलता है कि कपल एक दूसरे के साथ काफी खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। दोनों के बीच अलग होने जैसी चीजें नहीं हुई हैं।
अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर फोकस
तेजस्वी ने बताया कि अभी फिलहाल दोनों ही लोग अपनी लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं। दोनों अपने-अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “करण अपने प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं और मैं अपने। इससे हमारे प्रोफेशनल काम पर कोई असर नहीं पड़ा है।” तेजस्वी फिलहाल वजन कम करने और अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी में जुटी हुई हैं।
तेजस्वी प्रकाश के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आए थे। उस शो को फराह खान ने होस्ट किया था। बता दें कि इस शो में एक्ट्रेस सेकेंड रनर-अप बनी थीं। तेजस्वी और करण को एक साथ स्क्रीन पर नजर आने की बात करें को फैंस की ख्वाहिश जरूर है, लेकिन अभी के लिए उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि उम्मीद यही है कि ये रियल लाइफ कपल जल्द ही रील लाइफ में भी साथ नजर आएगा।
यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par X Review: आमिर खान की मूवी ने जीता ऑडियंस का दिल, तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.