सलमान खान ने हाल ही बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में बॉडी शेमिंग को लेकर बात की है. उन्होंने कटरीना कैफ के प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर हुई ट्रोलिंग पर उन्होंने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ लगाई है. उन्होंने बॉडी शेमिंग करने वाले लोगों पर जमकर गुस्सा निकाला है. जिसके बाद सब सलमान खान की खूब तारीफ कर रहे हैं. हालांकि बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट, मॉडल और एक्ट्रेस सोफिया हयात ने सलमान खान को पाखंडी बताया है. उन्होंने दावा किया है कि सलमान खान ने उनकी बॉडी शेमिंग की थी.

दरअसल, वीकेंड का वार में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को लेकर गुस्सा निकाला. उन्होंने गुस्से में शर्ट उतारते हुए कहा, "भाई मोटा हो गया है, भाई को ट्रोल करो..कर लो ट्रोल. ये लो.कर लो ट्रोल, आओ ट्रोल करना है ना? ट्रोल करना पसंद है? ये देखो क्लोज अप कर लो."

---विज्ञापन---

सोफिया ने सलमान खान पर साधा निशाना

वहीं, अब सोफिया हयात ने अपने एक्स पर वीकेंड का वार का एक वीडियो शेयर किया है और सलमान खान पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा, "सलमान एक पाखंडी और बेवकूफ इंसान है. जब मैं बिग बॉस में थी, तो उन्होंने मेरी बॉडी और चेहरे की आलोचना की थी और गौहर खान से कहा था कि उनका शरीर अच्छा है. उफ." सोफिया का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है.

सोफिया के पोस्ट पर लोगों ने किया रिएक्ट

सोफिया के इस बयान के बाद यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोगों ने सूफिया का सपोर्ट किया, तो कुछ लोगों ने सलमान खान का सपोर्ट किया है. एक यूजर ने लिखा, "उसने शहनाज, नेहल और तान्या को गाली दी और उनके शरीर को लेकर उनका अपमान किया." एक अन्य यूजर ने लिखा, "वह पाखंडी है. आप सही कह रहे हैं.वह बाहरी लोगों को ट्रोल करता है और अंदर ही अंदर उनसे जलता है." एक और यूजर ने लिखा, "लोग समय के साथ सीखते हैं, इसलिए बुरा मत मानिए. अच्छी बात है कि वह सही स्टैंड ले रहे हैं और मुझे तो याद भी नहीं कि उन्होंने ऐसा कब कहा था.

---विज्ञापन---

सलमान खान ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास

बता दें कि सलमान खान ने उन ट्रोलर्स को जवाब दिया था, जो उम्र, लुक और वजन को लेकर ट्रोल कर रहे थे. एक्टर ने कटरीना कैफ और उनके भाई सोहेल खान समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स को उनकी फिजिकल अपीयरेंस को लेकर ट्रोलिंग पर गुस्सा जाहिर किया था. उन्होंने कहा था, ""कमाल है. पहले अपने आप को देखो भाई. ये जो आप लोग कमेंट करते हो ना, जिसके ऊपर किसी के भी ऊपर, पहले अपनी शक्ल देख लो. अपनी बॉडी देखो हमें बाद में करना ये. अपने मां-बाप को पहले देखो, उनकी सेहत देखो. उसके बाद करना, समझे?"

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: Salman Khan ने शर्टलेस होकर ट्रोलर्स की बोलती की बंद, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट

---विज्ञापन---