-विज्ञापन-

शहनाज गिल ने अपने घरवालों के साथ किया जमकर डांस, एक्ट्रेस की बोली सुन फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर शो बिग बॉस 13 से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों अपने पिंड (गांव) में हैं। वो अपने पिंड में खूब एन्जॉय कर रही हैं, इसी के साथ वो अपने घरवालों के साथ मस्ती करती हुई नजर आई हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें वो देसी कुड़ी बन खेतों और ट्रैक्टर पर इठलाती दिखी थीं। लेकिन इसी बीच अब शहनाज गिल ने अपने गांव से एक और वीडियो शेयर किया है, जो कि एक बार फिर से फैंस का दिल जीत रहा है।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो (Shehnaaz Gill Video) शेयर किया है, जिसमें उनके आस पास परिवार के लोग नजर आ रहे हैं। शहनाज गिल को वीडियो में सभी के साथ मिलकर ‘बोली’ गाते हुए देखा जा सकता है। बता दें, बोली एक तरह का पंजाबी कलर्चरल सॉन्ग है, जिसे गाते हुए लोग गिद्दा पाते हैं। शहनाज को भी इस वीडियो (Shehnaaz Gill sings Boli and performs Gidda) में बोली गाते हुए गिद्दा करते देखा जा सकता है।

पर्पल कलर के सिंपल सूट, पोनी टेल और नो मेकअप लुक के साथ शहनाज बेहद प्यारी और खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं उनके साथ परिवार के बाकी सदस्य भी गिद्दा करते दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि शहनाज काफी समय बाद अपने घर वापस गई हैं। जिसकी वजह से उनके चेहरे पर एक अलग सी खुशी देखने को मिल रही है। वहीं उनके परिवार के लोग भी शहनाज के साथ काफी खुश दिखाई दिए हैं।

वीडियो देखने के बाद फैंस ने एक बार फिर शहनाज गिल पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया है। नेटिजेंस सना का देसी अंदाज देख उनकी तारीफ कर रहे हैं, साथ ही अपनी संस्कृति से यूं जुड़े हुए देख उनकी सराहना कर रहे हैं। शहनाज ने भले ही कुछ दिनों से टीवी की दुनिया से दूरी बनाई हुई है, लेकिन इसी वजह से वो अपनी पर्सनल लाइफ को जमकर एन्जॉय करती दिखाई दी हैं।

Latest

Don't miss

50MP कैमरा के साथ भारत में इस दिन लॉन्च होगा Redmi Note 12 4G, जानें संभावित फीचर्स

Redmi Note 12 4G: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी भारतीय...

Sonu Nigam: सोनू निगम के पिता के साथ हुआ बड़ा हादसा, बहन ने की पुलिस से शिकायत

Sonu Nigam: सिंगर सोनू निगम को लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सोनू निगम के पिता के घर...

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के पिंजरे में नजर आएगा एकता कपूर का बड़ा स्टार, ये रहा नाम

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी फेम खतरों के खिलाड़ी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इस रियालिटी शो को लेकर आए दिन...

Infinix भारत में 27 मार्च को लॉन्च करेगा 50MP कैमरा वाला धाकड़ फोन, कीमत 10,000 से भी कम

Infinix Hot 30i launch price in India: स्मार्टफोन ब्रांड इंफिनिक्स भारत में अपना नया धांसू फोन Infinix Hot 30i को लॉन्च करने की पूरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here