सिद्धार्थ शुक्ला टीवी के जाने माने एक्टर्स में से एक हुआ करते थे. हालांकि 2 सितंबर 2021 को एक्टर का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था. उनकी मौत को पूरे पांच साल बीत चुके हैं. एक्टर की मौत ने सिर्फ उनके करीबी, परिवार वालों और दोस्तों को ही नहीं बल्कि फैंस को भी तगड़ा झटका दिया था. सिद्धार्थ के करीबी दोस्तों में सबसे पहले हमेशा ही शहनाज गिल का नाम आया है. शहनाज गिल सिद्धार्थ की मौत पर टूट गई थीं. वहीं, एक्टर के निधन के पांच साल बाद शहनाज के भाई शहबाज बदेशा ने उन्हें याद किया है. इतना ही नहीं सिद्धार्थ को लेकर उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.
शहबाज ने किया सिद्धार्थ को याद
दरअसल, शहबाज ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बिग बॉस 13 की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, " कुछ रिश्ते तस्वीरों में नहीं, दिल की धड़कनों में बस जाते हैं… इंसान चला जाता है इस दुनिया से, मगर उसकी यादें उम्र भर साथ रह जाती हैं. शेर."
फैंस ने किए पोस्ट पर कमेंट
शहबाज के इस पोस्ट पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं. फैंस सिद्धार्थ को याद कर इमोशनल हो गए हैं. एक यूजर ने लिखा, "हम उन्हें बहुत याद करते हैं." एक अन्य यूजर ने लिखा, "मैं जानता हूं कि आप उनका सम्मान करते हैं. लेकिन सिद्धार्थ के बारे में लगातार पोस्ट करने से आपकी बहन पर असर पड़ेगा और वह आसानी से आगे नहीं बढ़ पाएगी. इस बारे में सोचिए." वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "हमारे दिल में हमेशा रहेगा हमारा शेर."
बिग बॉस 13 के विनर बने थे सिद्धार्थ
बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 में नजर आए थे. वह इस सीजन के विनर बने थे. इस शो में पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल भी नजर आईं थी और शो के दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी. इतना ही नहीं इसी दौरान दोनों करीब आए थे और एक मजबूत रिश्ता बना. इस दौरान शो में एक बार शहबाज ने भी शिरकत की थी.
सिद्धार्थ शुक्ला शोज
सिद्धार्थ को लेकर बात करें तो साल 2021 में एक्टर की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. वह उस दौरान महज 40 साल के थे. एक्टर टीवी का जाना माना चेहरे थे. उन्होंने कई शोज में काम किया था. वह उतरन, बालिका वधू, ससुराल सिमर का, दिल से दिल तक, ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 2 सीरीज में नजर आ चुके हैं.
यह भी पढ़ें-शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार से कैसा जुड़ा सिद्धार्थ शुक्ला का कनेक्शन? जानकारी रिवील