Shefali Jariwala Death News: बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 27 जून, शुक्रवार को निधन हो गया है। शेफाली की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पराग और एक्ट्रेस की मां का बुरा हाल है। ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से फेम पाने वाली शेफाली जरीवाला की मौत से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है और हर कोई इस खबर पर दुख जता रहा है। शेफाली का फिलहाल मुंबई के कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम चल रहा है और इस बीच शेफाली की करीबी दोस्त ने बताया है कि एक्ट्रेस की मौत कितने बजे हुई है और कल क्या हुआ था।
यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala की मौत से टूटे हिंदुस्तानी भाऊ, रोते हुए पहुंचे अस्पताल, देखें वीडियो
शेफाली के करीबी दोस्त का खुलासा
शेफाली जरीवाला की मौत की वजह की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एक्ट्रेस की मौत से सभी को झटका लगा है। इस बीच शेफाली जरीवाला के करीबी दोस्त अंकुर ने पैपराजी से बात करते हुए किए शॉकिंग खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया, ‘कल रात 11 बजकर 27 मिनट पर उनकी डेथ हुई, सवा 11 करीब उनको बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लेकर गए थे। पुलिस ने परिवार और उस समय उनके घर पर मौजूद सभी का बयान दर्ज किया है।’
क्या बीमार थीं शेफाली जरीवाला?
शेफाली जरीवाला के करीबी ने उनकी हेल्थ के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘वो ठीक थीं और वो एकदम फिट थीं। उनको कोई हेल्थ इश्यू नहीं था, वो कल शाम नीचे वॉक करने भी आई थीं। पराग और शेफाली अपनी फैमिली के साथ रहते थे और उनके घर में काम करने वाली मेड का भी स्टेटमेंट लिया है।’
पति संग अस्पताल पहुंची आरती सिंह
शेफाली जरीवाला के निधन की खबर सुनते ही उनके करीबी दोस्त और परिवारवाले अस्पताल पहुंचे रहे हैं। इस बीच बिग बॉस 13 फेम आरती सिंह भी अपने पति दीपक के साथ कूपर अस्पताल पहुंची।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: ‘बहुत जल्दी चली गईं’, Shefali Jariwala के निधन से टूटा दोस्तों का दिल, इंडस्ट्री को लगा झटका