Friday, 10 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sheezan Khan की बहन बनीं Bigg Boss 19 की कंफर्म कंटेस्टेंट, एल्डर सिस्टर भी रही है शो का हिस्सा

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 शुरू होने में कुछ दिन ही बचे हैं। इस बीच नया नाम सामने आया है, जिसे शो के लिए कंफर्म कंटेस्टेंट बताया जा रहा है।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19
Photo Credit- Instagram

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 काफी वक्त से चर्चाओं में बना हुआ है। शो का प्रीमियर 24 अगस्त से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर होगा। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे तो बिग बॉस के नए सीजन को लेकर अब तक कई सारे अपडेट्स आ चुके हैं। इस बार शो में कौन-कौन से चेहरे दिखाई देंगे इस पर पिछले काफी वक्त से अपडेट आ रहे हैं। अब लिस्ट में एक नया नाम सामने आया है जो टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। ये कोई और नहीं बल्कि शफक नाज हैं, जिन्हें महाभारत में कुंती के किरदार में देखा जा चुका है।

फलक नाज बन गईं कंफर्म कंटेस्टेंट

बिग बॉस 19 से जुड़े अपडेट्स देने वाले इंस्टाग्राम हैंडल biggboss.tazakhabar ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में अपडेट दिया है कि एक्टर शीजान खान और फलक नाज की बहन शफक नाज को बिग बॉस 19 के लिए फाइनल कर लिया गया है। वह शो का कंफर्म कंटेस्टेंट बन गई हैं। पोस्ट में कहा गया है कि ‘शीजान और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी फलक नाज की बहन शफक नाज बिग बॉस 19 के लिए कंफर्म हो गई हैं। फलक टीवी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा केस में लाइमलाइट मिली थी।’

---विज्ञापन---

फलक नाज रह चुकी हैं बिग बॉस का हिस्सा

बता दें कि एक्ट्रेस फलक नाज भी बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा रह चुकी हैं। शो के दौरान उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। दोनों बहनों ने उस वक्त भी काफी लाइमलाइट बटोरी थी, जब उनके छोटे भाई शीजान खान का नाम दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत मामले में उछला था। इसके लिए शीजान को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के लिए कंफर्म हुआ Anupamaa फेम एक्टर, लिस्ट में और किन-किन के नाम?

---विज्ञापन---

अब तक 6 नाम हो चुके हैं कंफर्म

बिग बॉस 19 के लिए अब तक जो अपडेट्स आए हैं, उनमें से 6 नामों को कंफर्म बताया जा रहा है। इसमें सिवेट तोमर, गौरव खन्ना, पायल गेमिंग, धीरज धूपर, हुनर हाली और श्रीराम चंद्रा के नाम शामिल हैं। हालांकि इनमें से किसी भी नाम पर मेकर्स ने ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है।

First published on: Aug 14, 2025 11:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola