बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल और टीवी एक्ट्रेस माही विज अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं. बीते दिनों माही विज अपने तलाक को लेकर खबरों में बनी रही हैं. हालांकि अब उनके और सना मकबूल के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. इतना ही नहीं सना ने बिना किसी का नाम लिए अपनी एक्स-फ्रेंड पर निशाना साधा है और डस्टबिन, गटर तक कह डाला है. जिसके बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि ये पोस्ट सना ने माही के लिए तो नहीं किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
सना मकबूल ने किया क्रिप्टिक पोस्ट
दरअसल, सना मकबूल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. इतना ही नहीं इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने ऐसे दोस्तों से सावधान रहने की बात कही है, जो कि गंदी सोच रखते हैं. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, "जिंदगी का अजीब खेल है, एक एक्स दोस्त लोगों के पास जाकर मेरी बुराई कर रही है और कह रही है कि मैंने क्या कहा, वगैरह-वगैरह. सुनो डार्लिंग, अगर मैंने मुंह खोला तो तुम उस इमजे के आस-पास भी नहीं टिक पाओगी. जिसे तुम इतनी मेहनत से दिखाने की कोशिश कर रही हो यानी एक बेचारी और अबला नारी की इमेज."
सना मकबूल ने एक्स-दोस्त को कहा गटर
सना ने आगे लिखा, "वो एक डस्टबिन जैसी है. उसकी सोच एकदम घटिया है, भगवान उसका और उसकी गंदी सोच का भला करे. इसलिए मुझे उकसाने या परेशान करने की कोशिश मत करो. मैं इसलिए चुप हूं क्योंकि मैंने चुप रहना चुना है, न कि इसलिए कि मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है. बस मुझे तुम्हारे बनाए फालतू ड्रामे और चालों में पड़ना पसंद नहीं है. नोट: अगर यह बात तुम तक पहुंचती है, तो जान लो कि मेरे पास तुम्हारे और तुम्हारे आस-पास की चीजों के बारे में कहने के लिए बहुत कुछ है. तुम उस कहावत का एकदम सही उदाहरण हो - 'सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली'. तुम बिग बॉस 20 के लिए एकदम सही कैंडिडेट हो. PS: मुझे पीठ पीछे बातें करना पसंद नहीं है.
लोगों ने वायरल पोस्ट किए कमेंट
सना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर और रेडिट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल पोस्ट पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और कयास लगा रहे हैं कि सना ने ये सारी बातें माही विज के लिए कही हैं. इतना ही नहीं सना ने इसमें बिग बॉस 20 का जिक्र किया है, क्योंकि माही विज बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगी जिसकी खबरें बहुत दिनों से आ रही है. इस वायरल पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि माही विज, क्योंकि कभी वो करीबी दोस्त थीं और अब माही का नाम बिग बॉस की कंफर्म कंटेस्टेंट के तौर पर भी चर्चा में है."
माही विज-सना की दोस्ती में आई दरार
बता दें कि सना मकबूल और माही विज ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. दोनों के बीच पहले गहरी दोस्ती हुआ करती थी. यहां तक कि 2025 में दोनों लंदन की ट्रिप पर साथ घूमने गए थे और तस्वीरें भी शेयर की थी. हालांकि चल रही इन खबरों और पोस्ट से ऐसा लग रहा है कि अब इनकी दोस्ती में दरार आ चुकी है.
यह भी पढ़ें- 14 साल बाद पत्नी माही विज से तलाक, बेटी तारा से दूर रह रहे जय भानुशाली, अब करेंगे दूसरी शादी?