---विज्ञापन---

Anupamaa Spoiler Alert 21 August: पाखी के साथ गंदी हरकत करने के बाद जेल जाएगा अधिक ? सबका खौला खून

Anupamaa Spoiler Alert 21 August: टीवी के फेमस शो अनुपमा ने अपने लेटेस्ट ट्विस्ट और टर्न से शो में जान फूंक दी है। इसका नतीजा ये हुआ है कि टीआरपी से लेकर फैंस के बीच शो इस वक्त टॉप पर बना हुआ है। लोगों को अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक बेहद पसंद आ रहा है। शो […]

Anupamaa Spoiler Alert 21 August
Anupamaa Spoiler Alert 21 August

Anupamaa Spoiler Alert 21 August: टीवी के फेमस शो अनुपमा ने अपने लेटेस्ट ट्विस्ट और टर्न से शो में जान फूंक दी है। इसका नतीजा ये हुआ है कि टीआरपी से लेकर फैंस के बीच शो इस वक्त टॉप पर बना हुआ है। लोगों को अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक बेहद पसंद आ रहा है। शो में शाह हाउस से लेकर कपाड़िया मेंशन तक हर तरफ बस ड्रामा ही फैला हुआ है। जहां एक तरफ वनराज को काव्या के बच्चे का सच पता चल गया है तो दूसरी ओर अधिक और पाखी के रिश्ते की पोल सबके सामने खुल गई है।

अधिक की लगेगी क्लास (Anupamaa Spoiler Alert 21 August)

रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो अनुपमा में अबतक आपने देखा कि कपाड़िया हाउस में अधिक पाखी पर हाथ उठाता है जिसके बारे में जानने के बाद अनुपमा शाह हाउस को घर पर बुला लेती है। इसके बाद बा, बापूजी और वनराज तीनों मिलकर अधिक की क्लास लगा देते हैं। वनराज और अनुपमा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है।

क्या होगी पुलिस कंप्लेंट

बरखा अपने भाई का पक्ष लेने की कोशिश करती है लेकिन उसका कोई फायदा नहीं होता है। लोग अधिक के खिलाफ कंप्लेंट करने की बात कहते हैं जिस पर पाखी इसके लिए मना कर देती है। इसके बाद हर कोई पाखी को समझाने की कोशिश भी करता है। वनराज भी उससे सवाल करता है कि वह ये सब क्या कर रही है।

डिंपी की लगेगी क्लास

इसके बाद बात करते हैं शाह हाउस की तो आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि काव्या और किंजल बेबी और परिवार की बात कर रहे होते हैं कि तभी डिंपल को अकल आने की बात होती है। इसी दौरान डिंपल वहां पहुंच जाती है और अपनी टिप्पणी दिए बिना नहीं मानती। जिसके बाद किंजल और काव्या दोनों मिलकर उसे दो-चार बातें सुना देती हैं। अब देखते हैं कि आगे क्या होता है।

First published on: Aug 21, 2023 01:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.