यूट्यूबर रजत दलाल अक्सर ही किसी न किसी कारण खबरों में छाए रहते हैं. सभी जानते हैं कि वह एक गुस्सैल किस्म के शख्स हैं और अक्सर ही उनके लड़ाई झगड़े की खबरें भी सामने आती रहती हैं. यहां तक कि बिग बॉस के शो में भी जब रजत दलाल नजर आए थे, तब भी वो हमेशा लड़ाई झगड़ों के कारण छाए रहते थे. हाल ही में उनका एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी थार से एक कार को ठोकर मारते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, यूट्यूबर ने अब इस पूरे मामले पर सफाई भी दी है.

थार से घसीटी दूसरी कार

दरअसल, पार्किंग की समस्या अक्सर ही जगह-जगह देखने को मिलती है. हाल ही में पार्किंग को लेकर परेशान रजत दलाल ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर किया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई वीडियो शेयर करते हुए पार्किंग की समस्या के बारे में बात की. साथ ही ये भी बताया कि बताया कि वह अपनी कार को काफी देर से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन लोगों ने गलत तरीके से गाड़ियां पार्क की हैं. लेकिन लंबा इंतजार करने के कारण और दूसरे कार वाले शख्स के समय पर न आने के कारण उन्होंने अपनी थार से उसकी कार को घसीटा.

---विज्ञापन---

इन वीडियो को शेयर करते हुए रजत ने कैप्शन में लिखा, "रोज का ड्रामा है. हर दिन किसी न किसी को मेरी ही कार ब्लॉक करनी होती है." यूट्यूबर ने ये भी बताया कि वो करीब 40 से 45 मिनट तक दूसरी कार के मालिक का इंतजार कर रहे थे. हालांकि जब कोई नहीं आया तो उन्होंने ये एक्शन लिया.

पार्किंग विवाद पर रजत ने दी सफाई

वहीं, रजत ने अब इस पूरे मामले पर रिएक्ट किया है. उन्होंने एक और स्टोरी शेयर की और बताया, "बहुत से लोगों को लग रहा है कि ये प्रमोशनल या फिर स्क्रिप्टेड वीडियो है. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है. फरीदाबाद की पार्किंग है. मैं हमेशा अपनी गाड़ी सही लगाता हूं और अगर कोई गलत लगाकर गया है, तो मैं रोज रोज देर से नहीं निकल सकता. मेरी भी एक लिमिट है.. अगर आप जा रहे हैं तो नंबर लिख कर जाइए. क्योंकि न तो मैं कोई समाज सुधारक नहीं हूं.

---विज्ञापन---

बिग बॉस और द 50 में नजर आ चुके हैं रजत दलाल

आपको बता दें कि रजत दलाल जाने माने फिटनेस इंफ्लुएंसर हैं. वह अक्सर ही फिटनेस से जुड़ी वीडियो पोस्ट करते रहते हैं. रजत दलाल द 50 और बिग बॉस में नजर आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें- The 50 में हाई वोल्टेज ड्रामा! रजत दलाल पर क्यों भड़कीं नेहल चुडासमा? लॉयन के गेम ने ऐसे छुड़ाए कंटेस्टेंट्स के पसीने

---विज्ञापन---