Puja Banerjee Kunal Verma: रील से रियल लाइफ पार्टनर बनने वाली जोड़ी कुणाल वर्मा और पूजा बनर्जी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। टीवी का पॉपुलर कपल पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने पिछले दिनों खुलासा किया था कि उनके साथ उनके एक दोस्त ने धोखाधड़ी की है और वो अपनी सारी सेविंग्स एक झटके में गवां चुके हैं। लेकिन अब कपल को लेकर जो खबर सामने आई है, उसे सुनकर उनके फैंस और जानने वालों को तगड़ा झटका लगने वाला है। टीवी कपल पर गंभीर इल्जाम लगाते हुए डायरेक्टर की पत्नी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
यह भी पढ़ें: Krushna Abhishek की बहन ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, पापा बनें क्रिकेटर नितीश राणा
डायरेक्टर की पत्नी का बड़ा खुलासा
बंगाली फिल्म जगत के निर्देशक श्याम सुंदर डे की पत्नी मालबिका डे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पूजा और कुणाल को लेकर ऐसे खुलासे किए हैं, जो काफी ज्यादा हैरान करने वाले हैं। मालबिका ने टीवी कपल पर जबरन वसूली से लेकर किडनैपिंग के आरोप लगाए हैं, उनका कहना कि पूजा और कुणाल ने अपने एक पार्टनर के साथ मिलकर उनके पति और डायरेक्टर श्याम सुंदर डे को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये हड़पे हैं।
कपल पर लगाए संघीन आरोप
मालबिका डे ने पोस्ट में कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिसमें पर्चियां, FIR की कॉपी के साथ व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट शामिल हैं। डायरेक्टर-प्रोड्यूसर की पत्नी का आरोप है कि जब उनके पति 31 मई को गोवा में थे,जब कपल उनके पति को एक सुनसान जगह पर ले गए। उन दोनों ने श्याम से पैसे एठने के लिए उन्हें झूठे ड्रग्स केस में फंसाने की बात की थी। पूजा और कुणाल के साथ पीयूष कोठारी नाम का शख्स भी शामिल था, जिसने श्याम डे के साथ मारपीट भी की। कपल ने श्याम से उनका फोन छीनकर उन्हें पर्सनल चीजें वायरल करने की धमकी दी थी।
पुलिस में कपल के खिलाफ FIR दर्ज
वहीं, इस बारे में श्याम सुंदर डे ने खुद रिवील किया है कि पूजा और कुणाल ने उनको बीच सड़क पर रोका था, जहां वो पूजा देखकर चौंक गए थे। उनका कहना है कि पूजा उनके लिए बहन की तरह थी, इसलिए जब वो उन दोनों कैद में थे, तब उन्होंने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की थी। श्याम ने बताया है कि पूजा शूटिंग के दौरान भी उनका एक फोन अपने पास रखती थीं, उन लोगों ने उनका फोन इसलिए अपने पास रखे थे, ताकि वो उनसे पैसे वसूल सके।
पूजा और कुणाल ने साध रखी चुप्पी!
पूजा और कुणाल ने उन पर जबरदस्ती प्रॉपर्टी के कागजात पर साइन करने का दवाब बनाया था, तभी उन्होंने उनसे चुपके अपने दूसरे फोन से वीडियो बनाकर अपनी पत्नी को भेजा। गोवा पुलिस ने उनको 4 जून को उस विला से निकाला, जहां टीवी कपल ने उनको बंधी बनाकर रखा था। गोवा पुलिस ने दोनों एक्टर्स और उनके साथ पीयूष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में कपल की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: Kuberaa Trailer की 5 दिलचस्प बातें, जो फिल्म देखने पर करेंगी मजबूर
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.