दो महीने पहले देश भर में नीट परीक्षा लीक होने को लेकर विवाद खड़ा हुआ था और तमाम स्टूडेंट्स इसके खिलाफ प्रोटेस्ट किया था. मुंबई में भी स्टूडेंट्स सड़क पर उतरे थे. वहीं, इस प्रोटेस्ट के दौरान एक पुलिस वैन तमाम स्टूडेंट्स को बैठाकर ले जा रही थी और एक्ट्रेस मॉडल रिया अहीर ने इसे रोका. वह इस वैन के आगे खड़ी हो गईं और उसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी ये वीडियो-फोटोज जमकर वायरल हुईं. इससे वह रातोंरात स्टार बन गईं. इतना ही नहीं इस घटना के बाद उन्हें बिग बॉस 20 से भी ऑफर मिला. लेकिन वह स्टेज पर आते ही महज 2 मिनट में शो से बाहर हो गईं.

रिया को नहीं मिली बिग बॉस 20 में एंट्री

दरअसल, बिग बॉस 20 में शामिल होने के लिए रिया अहीर और पंजाबी हसीना लव गिल के बीच वोटिंग होनी थी. दोनों में से शो में कौन शामिल होगा, इसका फैसला दर्शकों ने किया था. वहीं, जनता के वोटों के आधार पर ही शो में किसी एक की एंट्री होनी थी. 6 सितंबर को दोनों की किस्मत का फैसला हुआ और पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल को शो में भेजा गया. वहीं रिया अहीर को बिग बॉस के घर के अंदर जाने का मौका नहीं मिला. वह बिग बॉस 20 के स्टेज तक पहुंचीं और महज 2 मिनट बाद बाहर चली गईं. हालांकि वोटिंग से पहले रिया और लव गिल दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली.

---विज्ञापन---

रिया को मिल सकती है वाइल्ड कार्ड एंट्री?

वहीं, रिया भले ही शो में एंट्री नहीं ले पाई, लेकिन उनके फैंस को उम्मीद है कि शायद मेकर्स उन्हें आगे चलकर वाइड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर वापस लाएंगे. हालांकि शो में आने के लिए रिया काफी एक्साइटेड थीं और उन्होंने शो को लेकर एक इंटरव्यू में भी बात की थी. उन्होंने इसके अलावा ट्रोलर्स को भी जवाब दिया था.

शो का हिस्सा बनें ये सेलेब्स

बता दें कि सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जा रहे बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को हो गया है. इस शो में 16 कंटेस्टेंट हिस्सा बने है. शो में आम्रपाली दुबे, माही विज, रीति तिवारी, उदिति सिंह, अमन गांधी, कुशल तंवर, अर्शिफा खान, तन्मय सिंह, हर्ष मचारे, मैरी कॉम, लव गिल, रोहेद खान, ईशा रिखी, काजी अहमद तौकीर, आसिफ खान शो में नजर आएंगे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Live: ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर, कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुए ये सितारे