Khatron Ke Khiladi 14: टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के फर्स्ट रनरअप रहे अभिषेक कुमार इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही, में ऐसी खबर सामने आई थी कि अभिषेक कु्मार बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के सुपरहिट शो स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में नजर आने वाले हैं, लेकिन अब खबर सामने आई है कि अभिषेक ने इस शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है।
खतरों के खिलाड़ी में नजर नहीं आएंगे अभिषेक कुमार!
सूत्रों के मुताबिक, ‘बिग बॉस 17’ का हिस्सा रहे अभिषेक कुमार (Khatron Ke Khiladi 14) ने रोहित शेट्टी के इस शो को ‘नो’ कह दिया है। दरअसल, डायरेक्टर जब बिग बॉस के घर में आए थे, तब उन्होंने अभिषेक कुमार को अपने शो के लिए चुना था। गौरतलब है कि अभिषेक ही वो कंटेस्टेंट थे, जिन्होंने रोहित शेट्टी के दिए गए टास्क को पूरा किया था, जिसके बाद उन्होंने अभिनेता को अपने शो का हिस्सा बनने का ऑफर दिया था।
इस वजह से अभिषेक ने किया इनकार
मगर अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक कुमार ने शो का हिस्सा बनने से माना कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता इसलिए रोहित शेट्टी के शो में भाग नहीं ले रहे हैं क्योंकि, उन्हें कीड़ों-मकोड़ो से काफी डर लगता है। उन्होंने शो के मेकर्स को बताया है कि उन्हें क्लोस्टोफॉबिया है, जिसकी वजह से वो इस शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
यह भी पढ़ें- Sara Ali Khan से ज्यादा खूबसूरत है उनकी हमशक्ल Ishika Jaiwani, तस्वीरें देख खा जाएंगे धोखा
ये सेलेब्स भी बन सकते हैं रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा
बता दें कि अभिनेता इन दिनों मन्नारा चोपड़ा के साथ एक वीडियो की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। फैंस अभिषेक और मन्नारा को एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वहीं, ये भी कहा जा रहा है कि रोहित शेट्टी के इस शो का हिस्सा मुन्नवर फारूकी, ईशा मालवीय, मन्नारा चोपड़ा भी बन सकते हैं। इतना ही नहीं ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि शोएब इब्राहिम भी खतरों के खिलाड़ी 14 में स्टंट करते दिखाई देंगे।