-विज्ञापन-

Khatron Ke Khiladi 12: क्या मुनव्वर फारूकी रोहित शेट्टी के शो में करेंगे खतरों का सामना? सायशा शिंदे ने बताई सच्चाई

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्वीन कंगना रनौत का मोस्ट पॉपुलर शो ‘लॉक-अप’ अब खतम हो चुका है। लेकिन इस शो में एक कंटेस्टेंट ऐसा भी था, जो कि अपनी परफॉर्मेंस के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ की कहानी से भी लोगों का दिल जीतता नजर आया। जी हां, इस दिल जीतने वाले कंटेस्टेंट का नाम मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) है, जो कि इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। वो नाजिला सिताशी (Nazila Sitashi) के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चाओं में बने हुए हैं। मुनव्वर फारूकी को लेकर कहा जा रहा था कि वो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में नजर आ सकते हैं, हालांकि जब उनसे पूछा गया था तो उन्होंने कह दिया था कि टीम क्या खिचड़ी पका रही है, इससे वह खुद अंजान हैं। लेकिन अब मुनव्वर फारूकी की को-कंटेस्टेंट सायशा शिंदे (Saisha Shinde) सारे राज खोलते हुए दिखाई दी हैं। उन्होंने इस राज से पर्दा उठा दिया है कि वो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में जा रहे हैं या नहीं।

 

और पढ़िए Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: भवानी मारेगी विराट को जोरदार तमाचा, क्या चौहान परिवार करेगा बगावत?

 

सायशा शिंदे (Saisha Shinde) का इस मुद्दे पर बात करते हुए एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। सायशा शिंदे अपने वीडियो में कह रही हैं कि, “खतरों के खिलाड़ी मुझे करना है। लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि मुनव्वर कर रहा है इस साल खतरों के खिलाड़ी तो मैं ये सीजन तो पक्का नहीं कर रही हूं। वरना लोग कहेंगे कि देखो यहां भी आ गई उसके पीछे-पीछे।”

वहीं मुनव्वर फारूकी के ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में शामिल होने की बात पर सायशा शिंदे (Saisha Shinde) ने कहा, “मैं अगर वहां गई तो मैं उसी को जिताऊंगी। तो क्या फायदा, मैं अगले सीजन में चली जाऊंगी।” सायशा शिंदे का ये वीडियो देख सभी फैंस अब काफी एक्साइटेट हो गए हैं।

 

बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की शूटिंग के लिए मई के अंत में कंटेस्टेंट्स और रोहित शेट्टी दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केपटाउन जाएंगे। इस शो का कंटेस्टेंट बनने की बात पर रिएक्शन देते हुए मुनव्वर फारूकी ने कहा था कि, “मेरे पीछे टीम ने क्या खिचड़ी पकाई है, इस चीज से मैं खुद भी अंजान हूं। लेकिन अगर कुछ होगा तो मुझसे पहले आप लोगों को ही वह पता चल जाएगा।”

 

 

 

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

 

 

 

   Click Here –  News 24 APP अभी download करें

Latest

Don't miss

Pushpa 2 Teaser: अल्लू अर्जुन के Birthday पर मिलेगा आपको सरप्राइज, Pushpa 2 को लेकर आई Good News

Pushpa 2 Teaser: पुष्पा के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज की होड़ में है। पुष्पा 2...

Chaitra Navratri 2023 Wishes /Quotes: नवरात्रि पर करना है विश या लगाना है व्हॉट्सएप स्टेटस, तो पढ़ें ये आर्टिकल

Chaitra Navratri 2023 Wishes /Quotes: कल यानी 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। सनातन हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का बहुत...

Pathaan OTT Release: रातों की नींद उड़ाने आ रहा है पठान, आधी रात इस प्लेटफॉर्म पर आ रहे हैं शाहरुख खान

Pathaan OTT Release: स्क्रीन्स पर धमाल मचाने के बाद शाहरुख खान की पठान अब ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है। इसके बाद एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here