Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Erica packerd Photo: टॉपलेस हुईं एरिका पैकर्ड, कहा- रणवीर सिंह की तरह मेरे…

Erica packerd Photo: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने बीते दिनों न्यूड फोटोशूट कराया था। एक्टर का ये फोटोशूट काफी विवाद में भी रहा था। वहीं अब एक एक्ट्रेस ने अपनी टॉपलेस फोटो शेयर की है। हम बात कर रहे हैं एरिका पैकर्ड (Erica packerd) की। रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन […]

Erica packerd Photo: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने बीते दिनों न्यूड फोटोशूट कराया था। एक्टर का ये फोटोशूट काफी विवाद में भी रहा था। वहीं अब एक एक्ट्रेस ने अपनी टॉपलेस फोटो शेयर की है। हम बात कर रहे हैं एरिका पैकर्ड (Erica packerd) की। रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में नजर आईं एरिका पैकर्ड ने न्यूड फोटोशूट शेयर किया है।

इस फोटोशूट पर मजेदार कैप्शन भी लिखा है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस कातिलाना पोज देती नजर आ रही है। उनका बोल्ड अवतार भी खूब अट्रैक्ट कर रहा है। उन्होंने इस पर कैप्शन में लिखा, रणवीर सिंह को कंपनी देने आई हूं, लेकिन तुम्हें मेरे बम्स नहीं देखने को मिलेंगे।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) फेम एरिका की तस्वीरों पर एक यूजर्स ने लिखा, ये लोग देश की संस्कृति को खराब कर रहे हैं। इसे देख के देश के बहुत से लड़किया इस रास्ते पर चलने की कोशिश करेंगी। ये लोग अपना अंग प्रदर्शन ऐसे करते है मानो इनका इज्जत से दूर दूर तक कोई संपर्क ना हो। वहीं कुछ यूजर्स ने भद्दे और चीप कमेंट्स भी किए।

बता दें एरिका रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आई थीं। पहले ही हफ्ते में शो से आउट हो गई थी। एरिका पैकर्ड एक मॉडल हैं और 90 के दशक में फिल्मों में नेगेटिव रोल से अपनी पहचान बना चुके एक्टर गैविन पैकर्ड की बेटी हैं।

First published on: Aug 05, 2022 03:39 PM