---विज्ञापन---

Kapil Sharma Show से ‘झलक’ के विनर तक, जानें Manisha Rani का अब तक का सफर

Manisha Rani: बिहार की मनीषा रानी 'झलक दिखला जा' के सीजन 11 की विनर बन गई हैं। मगर छोटे से शहर से आई इस लड़की का ये सफर इतना आसान नहीं रहा है।

Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner Manisha Rani
Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner Manisha Rani

Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner Manisha Rani: मनीषा रानी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के सीजन 11 की विनर बन गई हैं। मनीषा ने ‘झलक’ के मंच पर इतिहास रच दिया है और हर किसी को साबित कर दिया है कि अपनी मेहनत के दम पर कुछ भी हासिल किया जा सकता है। शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री लेने के बावजूद उन्होंने सबको पछाड़ कर डांस शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। चलिए ऐसे में आज हम आपको बताते है कि उनकी ये जर्नी कैसी रही।

घर से आई थीं भाग (Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner Manisha Rani)

मनीषा रानी बिहार के एक छोटे से जिले मुंगेर की रहने वाली हैं और उनका जन्म 5 सितंबर 1997 में हुआ था। उन्हें बचपन से ही डांस का शौक था, इस वजह उन्होंने बतौर डांसर ही अपने करियर की शुरूआत की थी। बचपन में ही माता-पिता अलग हो गए थे, मनीषा और उनके भाई-बहन को उनके पापा ने ही पाला है। लेकिन बिहार के एक छोटे सी जगह की मनीषा के पिता उनके डांस के खिलाफ थे। ऐसे में अपने सपने को पूरा करने को लिए वो अपने घर से भाग गई थीं।

जेल की खाई हवा (Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner Manisha Rani)

मनीषा रानी को बस अपना सपना पूरा करना था, इस चक्कर में वो बिना टिकट लिए ही ट्रेन में चढ़ गई थीं। लेकिन आगे जाकर उनको टीटी ने पकड़ लिया था और फिर उन्हें 2 घंटे तक जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। मनीषा ने इतने में भी हार नहीं मानी और वो मुंबई आ ही गईं।

गुजारे के लिए बनीं वेट्रेस

मनीषा रानी घर से भाग आई थीं, हालांकि उनके पास पैसे नहीं थे। इस वजह से वो शादियों में वेट्रेस और डांसर का काम करने लगी थीं। शादियों में 8 घंटों तक खड़े रहने के बाद भी मनीषा ने अपने डांस के जूनुन को कम नहीं होने दिया। उनकी उसी मेहनत का नतीजा है कि वो आज ‘झलक दिखला जा’ जैसे इतने बड़े डांस रियलिटी शो की विनर बन गई हैं।

DID के लिए दिया था ऑडिशन

बता दें कि ‘झलक दिखला जा’ के सीजन 11 की विनर बन चुकीं मनीषा रानी ने अपनी लाइफ में काफी बुरे दिन भी देखें हैं। जी हां मनीषा ने ‘डांस इंडिया डांस’ के लिए भी ऑडिशन दिया था, मगर वो वहां सलेक्ट नहीं हो पाई थीं। बीते दिनों उनका ऑडिशन वीडियो खूब तेजी से वायरल भी हुआ था।

कापिल शर्मा में की शायरी

मनीषा रानी ने कपिल शर्मा शो में उस समय सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था। जब उन्होंने एक्टर कार्तिक आर्यन के लिए उनके मम्मी-पापा के सामने शानदार शायरी की थी। उनकी शायरी और उनके बिदांस अंदाज ने कार्तिक को शर्माने पर मजबूर कर दिया था। मनीषा का वो वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

बिग बॉस ने दिलाई पहचान

मनीषा रानी उसके बाद इंस्टाग्राम अपने वायरल वीडियोज के चलते मशहूर हो गई थीं। मगर उन्हें पहचान सलमान खान के शो बिग बॉस ने दिलाई। मनीषा को बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में बहुत पसंद किया गया था। अपने फ्लर्ट करने के अंदाज से मनीषा ने घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई थी। उसका ही नतीजा है कि उनके फैंस ने उन्हें भारी वोटों से झलक का खिताब दिला दिया है।

यह भी पढ़ें: Manisha Rani से क्यों हारे शोएब इब्राहिम,ये हैं मुख्य कारण

First published on: Mar 03, 2024 11:35 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.