जेनिफर विंगेट टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं और वह हमेशा ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी रहती हैं. हालांकि बीते लंबे वक्त से वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाई हुई हैं. दरअसल, एक्ट्रेस ने 16 जुलाई 2026 विलियम इस्माइल से दूसरी शादी की. एक्ट्रेस ने करण सिंह ग्रोवर संग तलाक के 12 साल बाद दूसरी शादी की है और उनकी इस शादी का सेलिब्रेशन अभी भी खत्म नहीं हुआ है. क्योंकि 18 सितंबर को एक्ट्रेस ने भारत में अपनी शादी का जश्न मनाया और इस मौके पर उन्होंने अपने दोस्तों को भी इनवाइट किया. जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही हैं.
जेनिफर ने किया पति विलियम संग डांस
जेनिफर विंगेट ने यूके में क्रिश्चियन रीति रिवाजों से विलियम संग शादी की थी. शादी के करीब दो महीने बाद एक्ट्रेस ने 18 सितंबर को इंडिया में ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा था और ये सेलिब्रेशन उन्होंने भारतीय स्टाइल में रखा था. इस सेलिब्रेशन के दौरान जेनिफर ढोल की थाप पर जमकर थिरकते हुए नजर आ रही हैं. इसके साथ ही वह अपने पति विलियम के साथ भी डांस करते हुए दिख रही हैं. एक्ट्रेस इस दौरान काफी खुश नजर आ रही हैं. फोटोज वीडियो में एक्ट्रेस की खुशी साफ तौर पर झलक रही है. इस सेलिब्रेशन में उनके परिवार वाले और दोस्त भी मौजूद थे.
जेनिफर और विलियम का लुक
सेलिब्रेशन के लिए जेनिफर ने पिंक कलर का लहंगा और डार्क पर्पल कलर का ब्लाउज पहना हुआ था. इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों का जूड़ा बनाया था और उसपर गजरा लगाया हुआ था. साथ ही उन्होंने एक हैवी नेकलेस और झुमके पहने थे. एक्ट्रेस का यह लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था. वहीं, उनके विदेशी पति विलियम ग्रे कलर की शेरवानी में बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं.
सेलिब्रेशन में पहुंचे सेलेब्स
एक्ट्रेस की इस शादी सेलिब्रेशन में जेनेलिया डिसूजा, शब्बीर अहलूवालिया और उनकी पत्नी कंचन शामिल हुई थीं. इसके अलावा करण वाही, मंदिरा बेदी, रितेश देशमुख भी नजर आए थे.
करण सिंह ग्रोवर संह हुई थी पहली शादी
बता दें कि एक्ट्रेस ने विलियम संग जुलाई में शादी की थी. इससे पहले उनकी शादी टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर संग 9 अप्रैल 2012 को हुई थी. हालांकि दोनों का 2014 में तलाक हो गया था. तलाक के लंबे वक्त तक जेनिफर सिंगल रहीं. दूसरी ओर करण ने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु संग तीसरी शादी कर ली थी.
यह भी पढ़ें- जेनिफर विंगेट ही नहीं, टीवी की ये हसीनाएं भी कर चुकी हैं दो बार शादियां, दो का हो चुका है तलाक